फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सिन्धोरिया कालोनी में चंदा लेकर लगाई लाइट

सिन्धोरिया कालोनी में चंदा लेकर लगाई लाइट

Sat, 09 Sep 2017 02:07 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
सिन्धोरिया कालोनी में चंदा लेकर लगाई लाइट
लोहता। काशी विद्यापीठ विकास खंड के शिवदासपुर ग्राम सभा के सिन्धोरिया कालोनी में रहने वाले लोगों ने चंदा लगाकर स्ट्रीट लाइट लगवाई है। कालोनीवासियों का आरोप है कि उन्होंने प्रधान से इस बारे में कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। शुक्रवार को लोग जब ग्राम प्रधान से शिकायत करने पहुंचे तो उसका लड़का कालोनी के लोगों पर भड़क गया। उसने कहा कि जहां भी शिकायत करनी है कर दो। इससे आहत होकर लोगों ने 50-50 रुपये चंदा वसूलकर स्ट्रीट लाइट लगवाई। चंदा देने वालों में सुरेंद्र गुप्ता, महेंद्र सरोज, विमल श्रीवास्तव, प्रिंस सिंह, रमेश चौबे आदि शामिल रहे। इस संदर्भ में खंड विकास अधिकारी रक्षिता सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान ने गांव के लोगों की शिकायत के बाद भी बल्ब नहीं लगाया और प्रधान प्रतिनिधि ने ग्रामीणों से इस तरह का व्यवहार किया है। गांव के लोगों ने चंदा लगाकर बल्ब लगवाया है तो इसकी जांच कराकर प्रधान से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed