{"_id":"59b1ae274f1c1bfd7f8b4e47","slug":"101504816679-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं, महिलाओं के लिए जॉब स्किल ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं, महिलाओं के लिए जॉब स्किल ट्रेनिंग
Updated Fri, 08 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से कार्य कर रहे स्टार्ट अप यंग स्किल्ड इंडिया ने अब महिलाओं में कौशल विकास की ओर कदम बढ़ाया है। इसमें उनके साथ वनिता पॉलिटेक्निक आगे आया है। अब ‘यंग स्किल्ड इंडिया’ का कैंपस वनिता पॉलिटेक्निक लहुराबीर में भी खुल गया है। यहां खास तौर पर छात्राओं और महिलाओं को जॉब स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी। वनिता पॉलिटेक्निक की मानद संस्थापक निदेशिका प्रो. अन्नपूर्णा शुक्ला और आईआईटी बीएचयू के एमसीआईआईई के कोआर्डिनेटर प्रो. पीके मिश्रा की पहल पर दोनों के बीच ये करार हुआ है।
वनिता पॉलिटेक्निक में आयोजित प्रेसवार्ता में यंग स्किल्ड इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि इस सेंटर पर छात्राओं के साथ ही गृहणियों व महिलाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार रोजगार के लिए ट्रेंड किया जाएगा। मुख्य संचालन अधिकारी अजय मौर्य ने बताया कि पहले बैच की ट्रेनिंग 15 सितंबर से शुरू हो रही है। उसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। गृहणियों के लिए दोपहर दो से तीन बजे तक बैच चलाया जाएगा, वहीं छात्राओं के लिए तीन से चार बजे तक बैच चलेंगे। एक बैच में 40 सीटें होंगी। इस मौके पर सह निदेशिका इंदिरा मिश्रा, पारितोष आदि मौजूद रहे।