फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन

Wed, 06 Sep 2017 02:27 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
वाराणसी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहर के विद्यालयों और संस्थानों की ओर से विविध आयोजन किए गए। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को शिक्षकों और छात्रों ने नमन किया। वहीं विभिन्न संस्थाओं की ओर से शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रानी पद्मावती तारा योगतंत्र आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर वे वेंकटाचलम स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पुराण विभाग के प्रो. गंगाधर पंडा ने कहा कि यह शिक्षकों के लिए आत्मचिंतन करने का संकल्प दिवस है। अध्यक्षता प्रो. उदयकांत चौधरी ने की। इस दौरान डा. नरेंद्र ठाकुर, डा. विजय कुमार पांडेय, डा. प्रमोद कुमार पाठक, डा. लक्ष्मी कांत पाठक, डा. रत्नेश झा को प्रधानाचार्य डा. वेदानंद झा ने सम्मानित किया। संचालन डा. कमलेश झा एवं धन्यवाद ज्ञापन डा. नरेंद्र ठाकुर ने किया।
विज्ञापन

वहीं कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर अध्यापिकाओं ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज, खेदन लाल इंटर कॉलेज, राघव इंटर कॉलेज, आरपी रस्तोगी इंटर कॉलेज, जीजीआईसी मलदहिया, कमलाकर चौबे आदर्श सेवा इंटर कॉलेज, जगतपुर इंटर कॉलेज, जेपी मेहता नगर निगम इंटर कॉलेज, नगर निगम उत्तर माध्यमिक विद्यालय, राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, कमलापति त्रिपाठी ब्वायज इंटर कॉलेज, समेत शहर के समस्त विद्यालयों में डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को याद किया गया। संतुष्टि इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। निदेशक डा. रितु गर्ग ने कहा कि शिक्षक हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ते हैं। डॉ. संजय ने कहा कि बच्चों को हमेसा शिक्षकों की बात माननी चाहिए। इस दौरान सविता मानखंड, प्रधानाचार्य अजीश अजीत ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed