फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चोलापुर में तीन और रोहनिया में तीन मकान चोरों ने खंगाला

चोलापुर में तीन और रोहनिया में तीन मकान चोरों ने खंगाला

Wed, 23 Aug 2017 01:47 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
चोलापुर में तीन और रोहनिया में तीन मकान चोरों ने खंगाला
दानगंज/रोहनिया/आराजी लाइन। रात्रिकालीन गश्त को लेकर पुलिस की जारी लापरवाही को देख जिले में चोरों का हौसला बुलंद है। सोमवार की रात चोरों ने चोलापुर और रोहनिया थाना क्षेत्र के छह मकानों को निशाना बनाया और लगभग 10 लाख रुपये से ज्यादा का माल समेट ले गए। भुक्तभोगियों की सूचना पर मंगलवार को पहुंची इलाकाई थाने की पुलिस महज मौका मुआयना तक ही सीमित रही। चोलापुर थाना क्षेत्र के भुक्तभोगियों का कहना था कि चोर छह से सात की संख्या में थे और सभी अंडरवियर पहने थे। साथ ही, सिर पर गमछा बांधकर काले रंग का केमिकल शरीर पर लगा रखे थे।
विज्ञापन

रोहनिया थाना क्षेत्र के औढ़े गांव निवासी मंगरू चौधरी के घर की दीवार फांद कर चोर घुसे। मंगरू के बेटे सुक्खू के कमरे के दरवाजे को बाहर से बंद कर चोर पांच हजार रुपये, लगभग दो लाख रुपये के जेवर, बर्तन और कीमती साड़ियां चुरा ले गए। मंगलवार को पहुंची पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो मंगरू के घर से कुछ दूरी पर एक खेत में जेवर के बक्से पड़े मिले। वहीं, राजातालाब में सुरेश शर्मा के घर और बगल की फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से चार्जिंग में लगे आठ मोबाइल चुरा लिया। उधर, चोलापुर थाना अंतर्गत बेला गांव निवासी ब्रह्मानंद पाठक के घर के दरवाजे का ताला काटकर 16 हजार रुपये और लगभग एक लाख अस्सी हजार रुपये से ज्यादा के जेवर समेट ले गए। इसके बाद चोर पारसनाथ सिंह के घर में घुसे लेकिन चोरी करने में सफलता नहीं मिला। आखिरी में चोर मुन्ना सिंह के घर में घुसे और उनकी बहू अलका सिंह के कमरे से पांच लाख रुपये के जेवर और 12 हजार रुपये चुरा लिए। चोर घर से बाहर निकल रहे थे तभी उनके पास मौजूद अटैची एक कुर्सी से टकरा गई तो मुन्ना सिंह की चाची कलावती ने शोर मचाना शुरू किया। घर वालों और ग्रामीणों ने पीछा किया लेकिन चोर बेला-रजवाड़ी मार्ग की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed