फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बेसमेंट में गोदाम सुरक्षा मानकों का उल्लंघन

बेसमेंट में गोदाम सुरक्षा मानकों का उल्लंघन

Mon, 26 Jun 2017 02:03 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
बेसमेंट में गोदाम सुरक्षा मानकों का उल्लंघन
वाराणसी। किसी भी बहुमंजिली इमारत के बेसमेंट में गोदाम या दुकान बनाया जाना पूरी तरह सुरक्षा मानकों के विपरीत है। भवन चाहे व्यावसायिक हो या आवासीय, बेसमेंट में सिर्फ पार्किंग की व्यवस्था और आने-जाने के लिए दो रास्ते होने चाहिए। रविवार की दोपहर आईपी मॉल सिगरा का निरीक्षण करने पहुंचे यूपी फायर सर्विस के डायरेक्टर पीके राव ने ये बातें कहीं। उन्होंने मॉल के बेसमेंट का निरीक्षण करने के साथ ही आग की घटना से जुड़े पहलुओं पर मालिक मनीष तलवार से पूछताछ की। बताया कि विभाग की ओर से भेजे गए नोटिस का जवाब मिलने के बाद मॉल प्रबंधन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आईपी मॉल के बेसमेंट स्थित गोदाम में शुक्त्रस्वार की दोपहर आग लग गई थी। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की सात गाड़ियों ने तीन घंटे में किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस बारे में मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने नोटिस जारी कर आईपी मॉल के मालिक मनीष तलवार से तीन दिन में जवाब तलब किया है। रविवार की दोपहर यूपी फायर सर्विस के डायरेक्टर ने मॉल के बेसमेंट का मौका मुआयना कर घटना से जुड़े पहलुओं की जानकारी ली। मॉल के मालिक से नोटिस का जवाब देने को कहा। निरीक्षण के बाद डायरेक्टर ने बताया कि विभागीय अधिकारियों ने प्रथम दृष्टया मॉल प्रबंधन की लापरवाही पाई है। आग से सुरक्षा संबंधी उपकरण पूरी तरह दुरुस्त नहीं मिले थे। कागजों पर निर्धारित मानकों को पूरा दिखाया गया था लेकिन मौके पर सब कुछ दुरुस्त नहीं पाया गया।
विज्ञापन

डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने आईपी मॉल के बेसमेंट में आग लगने के प्रकरण में रविवार को वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित खरे से बात की। डीएम ने कहा कि जो भी अनियमितताएं हैं उनकी जांच की जाए। मॉल नक्शे के अनुरूप बना है या नहीं, बेसमेंट का उपयोग किन कार्यों में किया जा रहा था, इन सभी बिंदुओं पर छानबीन की जाए। जांच रिपोर्ट के आधार पर सिलिंग की कार्रवाई के साथ ही मुकदमा भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed