फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बाप का हत्यारा निकला बेटा

बाप का हत्यारा निकला बेटा

Sat, 17 Jun 2017 01:27 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
बाप का हत्यारा निकला बेटा
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र तरहटी गांव में सोमवार की रात हुई समयनाथ पाल की हत्या उनके बेटे ने ही की थी। उसने पहले पिता को लाठियों से पीटा फिर गला दबाकर जान ले ली। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए कातिल बेटे को शुक्रवार को जेल भेज दिया। उसने पुलिस को बताया कि जमीन गिरवी रखे जाने से गुस्से में आकर उसने पिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन

समय नाथ उफ़ॱर समई पाल(70) के चार पुत्रों में से नंदलाल की मौत हो चुकी है। बृजलाल और हरीलाल मुंबई में रहते हैं जबकि सबसे बड़ा बेटा कन्हई पाल पिता के साथ रहता है । समई पाल ने अपने चारों बेटों को ज़मीन बांटकर दे दी । कन्हई को मिले बंटवारे की ज़मीन को कुछ महीने पूर्व पिता ने गिरवी रखकर पैसा ले लिया था। इसी को लेकर पिता पुत्र में अक्सर झगड़ा होता रहता था । एक हफ़्ते पूर्व इसी बात को लेकर गाँव मे पंचायत भी बैठी थी लेकिन मामला जस का तस बना रहा ।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को फिर ज़मीन को गिरवी रखने को लेकर पिता पुत्र मे विवाद हुआ था । देर रात दोनो के बीच झगड़ा हुआ और मंगलवार की सुबह घर से थोड़ी दूर पर पिता समई पाल की लाश मिली थी। मौके पर सीओ जया सान्डिल्य व थानाधयक्ष केके मिश्रा भी पहुँचे थे । घटना के ख़ुलासे के लिए डाग स्क्वायड को भी बुलाया गया था जिसने फौरन दौड़कर पुत्र कन्हई को पकड़ लिया था । पुलिस ने घटना का ख़ुलासा करते हुए बताया कि बडा पुत्र कन्हई ज़मीन बँटवारे और ज़मीन को गिरवी रखने से नाख़ुश चल रहा था जिसके चलते आवेश मे आकर उसने पिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed