फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   101 jail prisoners infected with hepatitis and two HIV positive samples sent for testing in microbiology depar

Varanasi News: जेल के 101 बंदी हेपेटाइटिस संक्रमित, दो एचआईवी पॉजिटिव; 93 बंदियों में सिफलिस की बीमारी

Tue, 06 Feb 2024 07:50 PM IST
प्रगति चंद रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 06 Feb 2024 07:50 PM IST
सार

जेल में बंद बीमार बंदियों के सैंपल आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जांच के लिए भेजे गए हैंं। स्वास्थ्य जांच के दौरान 101 बंदी हेपेटाइटिस संक्रमित मिले हैं। वहीं बाल संरक्षण गृह में भी मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन
101 jail prisoners infected with hepatitis and two HIV positive samples sent for testing in microbiology depar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

जिला जेल और सेंट्रल जेल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण में 101 बंदी हेपेटाइटिस संक्रमित मिले हैं। सभी का सैंपल वायरल लोड जांच के लिए आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में भेजा गया है। इसके अलावा दो में एचआईवी की पुष्टि हुई है। सिफलिस की बीमारी से भी 93 ग्रसित मिले हैं।

विज्ञापन


जेल में बंद कैदियों और बंदियों की सेहत की जांच वहां चलने वाले अस्पताल की ओर से समय-समय पर करवाई जाती है। पिछले साल दिसंबर से शुरू अभियान जनवरी माह तक चला। शासन के निर्देश पर बंदियों और कैदियों की हेपेटाइटिस, एचआईवी की स्क्रीनिंग कराई गई। सीएमओ के निर्देश पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पीयूष राय के निर्देशन में टीम ने जिला जेल में बंद करीब 2500 बंदियों व कैदियों की जांच की। 
विज्ञापन


जांच में 37 हेपेटाइटिस बी और 36 हेपेटाइटिस सी से संक्रमित मिले हैं। यहां एक एचआईवी पॉजीटिव भी मिला है। वहीं, सेंट्रल जेल में 2000 बंदियों व कैदियों की जांच में 21 हेपेटाइटिस बी के 21 और सात हेपेटाइटिस सी से संक्रमित मिले। डॉ. पीयूष राय के अनुसार सेंट्रल जेल में भी एक एचआईवी पॉजीटिव मरीज मिला है। इसके अलावा जैतपुरा स्थित पाश्चात्य वर्ती देखरेख संगठन और रामनगर स्थित संरक्षण गृह में 1-1 हेपेटाइटिस बी के मरीज मिले हैं। जिन लोगों में एचआईवी की पुष्टि हुई हैं, उन्हें एआरटी सेंटर में पंजीकृत कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र चौबेपुर में भी मिले छह एचआईवी संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए गए विशेष स्क्रीनिंग अभियान में टीम ने सेंट्रल और जिला जेल के अलावा चौबेपुर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भी सैंपल लिया गया। डॉ. पीयूष राय का कहना है कि जांच के दौरान छह लोगों में एचआईवी का संक्रमण मिला है। वहीं, जिला जेल में 59 और सेंट्रल जेल में 34 लोगों में सिफलिस की बीमारी की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी के मुताबिक सिफलिस एक तरह की यौन संबंधी बीमारी है।

शासन के निर्देश पर सेंट्रल व जिला जेल के साथ ही अन्य जगहों पर कराई गई जांच में हेपेटाइटिस और एचआईवी संक्रमित मिलने वालों की सूचना शासन को भेजी जा चुकी है। विभाग के स्तर से भी जांच व मॉनीटरिंग कराई जा रही है। -डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed