फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   100 tests for Covid are being conducted every day in the district hospital

Varanasi News: जिला अस्पताल में हर दिन हो रही कोविड की 100 जांच

Thu, 21 Dec 2023 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
100 tests for Covid are being conducted every day in the district hospital
जौनपुर। जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी पर कोविड जांच शुरू कराने का निर्देश दिया गया है। जिला अस्पताल में डाक्टरों की सलाह पर हर रोज औसतन 100 मरीजों के कोविड की जांच कराई जा रही है। हालांकि अभी तक जिले में कोविड का कोई संक्रमित नहीं मिला है। मरीज में यदि लक्षण दिखता है तो उसकी जांच कराई जाती है। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डा. जियाउल हक का कहना है कि कोविड को लेकर अस्पताल में सभी को सतर्क कर दिया गया है। मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र, गोवा और केरल में कोविड-19 के नए स्वरूप ( वैरिएंट) मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। हालांंकि की जांच के बाद भी अभी तक कोविड का कोई संक्रमित नहीं मिला है। लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है। खासकर अस्पतालों में बाचव के लिए विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी जा रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नगेंद्र सिंह का कहना है कि अभी पूरे प्रदेश में कोविड संक्रमण की शिकायत नहीं है। जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी पर भी कोविड की जांच कराने के साथ ही सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन


जिले के चार सीएचसी पर नहीं है जांच की सुविधा
जौनपुर। जिले में 22 सीएचसी है। जिसमें से 18 पर कोविड के जांच की सुविधा उपलब्ध है। चार सीएचसी बदलापुर, मड़ियाहूं, सुजानगंज और महराजंगज में लैब टेक्निशियन और स्टाफ नहीं होने के कारण जांच नहीं हो पा रही है। सीएचसी पर कोविड की जांच के लिए व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड से बचाव के लिए उपलब्ध हैं यह साधन
जौनपुर। कोविड संक्रमण के बचाव के लिए जिले में 14 आक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। इसमें सभी चालू हालत में हैं। एमसीएच विंग में 16 वेंटीलेटर हैं। सभी चालू हालत में हैं। आक्सीजन सप्लाई के लिए 38 बाईपैप मशील लगाई गई है। ऑक्सीजन सिलिंडर छोटा वाला 234, बडा सिलिंडर 162, आक्सीजन कंसेंट्रेटर पांच लीटर के 652, सात लीटर के 100 और 10 लीटर के 263 चालू हालत में रखे गए हैं। जरूरत पड़ने पर कभी भी इनका उपयोग किया जा सकता है।


---जिला अस्पताल में कोविड की जांच कराई जा रही है। जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को सतर्क कर दिया गया है। जिले में बचाव के लिए संसाधन उपलब्ध हैं। कोई भी संक्रमित नहीं मिला है। सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। सीएचसी पर भी जांच की सुविधा उपलब्ध है।----डा, लक्ष्मी सिंह, सीएमओ जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed