फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   100 students ill to eat contaminated food in mirzapur

पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय की मेस के खाने में गिरी छिपकली, 100 छात्र बीमार

Sat, 14 Oct 2017 02:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 14 Oct 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
100 students ill to eat contaminated food in mirzapur
खाने में छिपकली गिरने से बीमार छात्र मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल में। - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में विन्ध्याचल के अमरावती रोड पर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय परसिया में शुक्रवार की रात साढे़ नौ बजे खाने में छिपकली गिर जाने के बाद दूषित खाना खाने से लगभग सौ छात्र बीमार हो गए।
विज्ञापन


सभी छात्रों को मंडलीय अस्पताल और विन्ध्याचल सीएचसी में भर्ती कराया गया है। देर रात डीएम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए थे। रात को विद्यालय के मेस में दाल, चावल, रोटी और बजरबट्टू की सब्जी बनी हुई थी।
विज्ञापन


सब्जी में छिपकली गिर के भुन गई थी। छात्रों ने खाना खाया तो अधिकांश के पेट में दर्द होने लगा। कई छात्रों को उल्टियां भी होने लगी। बच्चों की यह दशा देख कर अध्यापक भी घबरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी डायरेक्टर बोले, जांच कराई जाएगी

100 students ill to eat contaminated food in mirzapur
खाने में छिपकली दिखाता छात्र। - फोटो : अमर उजाला

बीमार छात्रों में शशिधर, आशीष कुमार, सत्यप्रकाश, जय प्रकाश, प्रांजल, शैलेश, दया, अविनाश, आकर्ष, नीरज, मुकेश, शिवम, दयाशंकर, विशाल, अखिलेश कुमार आदि शामिल थे। 
पुलिस के साथ ही 108  नंबर की एंबुलेस को सूचना दे कर बुलवा लिया। रात सवा दस बजे दो एंबुलेंस में 60 छात्रों को मंडलीय अस्पताल लाया गया। 

 

समाज कल्याण के डिप्टी डायरेक्टर आर के यादव मौके पर पहुंचे, उन्होंने कहा कि सब्जी में छिपकली गिरने की बात सामने आ रही है। इसकी जांच कराई जाएगी। खाना बनाने वाले ठेकेदार के कार्यों की भी जांच और उससे पूछताछ की जाएगी।

घटना की जानकारी होने पर जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे विंध्याचल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए और भर्ती बच्चों का हाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed