फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   100 feet indian flag hosted in station in chandauli

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के परिसर में फहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा 

Sun, 27 Jan 2019 10:12 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Sun, 27 Jan 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
100 feet indian flag hosted in station in chandauli
फहराया तिरंगा - फोटो : amar ujala
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और चंदौली सांसद डॉ. महेंन्द्रनाथ पांडेय ने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में सौ फीट ऊंचे तिरंगे का बटन दबाकर लोकार्पण किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र ने रेलवे बदल रहा है। रेलवे स्टेशन के बाहर सौ फीट ऊंचा तिरंगा शान का प्रतीक है।
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि ध्वज लगाने में 18 लाख रुपये खर्च हुए हैं। रेलवे स्टेशन पर करोड़ों रुपये के विकास कार्य हुए हैं। इससे स्टेशन का स्वरूप बदला नजर आएगा। इसके पहले उन्होंने रेलवे स्टेशन पर एक छोर से दूसरे छोर तक फुट ओवर ब्रिज, आरपीएसएफ बैरक का नवीनीकरण, प्लेटफार्म संख्या पांच छह पर वीआईपी प्रतीक्षालय का शिलान्यास किया।

विज्ञापन

 

वहीं प्लेटफार्म संख्या एक और दो के ऊपरी तल का विकास, दिव्यांग शौचालय, नवनिर्मित सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म संख्या तीन और चार पर वीआईपी प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म संख्या एक और दो पर पुरुष प्रतीक्षालय का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म के छत का पुनर्विकास, फूड प्लाजा के साथ प्लेटफार्म तीन चार के फर्श का ग्रेनाइट पत्थर लगाकर विकास, प्लेटफार्म संख्या संख्या एक तथा चार पर लिफ्ट के शुरुआत की घोषणा की। सभा में डीआरएम पंकज सक्सेना ने कहा कि यात्री सुविधाओं के विकास के लिए मुगलसराय मंडल प्रयत्न शील है। इसके पूर्व आरपीएफ के जवानों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की।


 

इस मौके पर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र, सीनियर डीसीएम रूपेश कुमार, सीनियर डीईई एसपीएस यादव, सीनियर डीएसटीई बृजेश कुमार यादव, डीईएन हेडक्वार्टर एसके राय, डीसीएम चंद्रशेखर आजाद, असिस्टेंट कमांडेंट संजय सिंह, भाजपा नेता प्रमोद तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed