फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   10 Trains Cancelled; 28 Trains to Depart from Stations Other Than Gorakhpur

Varanasi News: 10 ट्रेनें निरस्त, गोरखपुर की जगह अन्य स्टेशनों से चलेंगी 28 ट्रेनें

Thu, 09 Apr 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
10 Trains Cancelled; 28 Trains to Depart from Stations Other Than Gorakhpur
गोरखपुर जंक्शन पर नए फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए रेल प्रशासन ने प्लेटफॉर्म पांच व छह पर यातायात एवं पावर ब्लॉक लिया है। इसके चलते 29 अप्रैल से नौ मई तक 10 ट्रेनें निरस्त रहेंगी और 28 ट्रेनें गोरखपुर की जगह अन्य स्टेशनों से संचालित होंगी। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी।
विज्ञापन




निरस्तीकरण
- 29 अप्रैल से 08 मई तक 15132 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 30 अप्रैल से 09 मई तक 15131 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस
- 30 अप्रैल से 09 मई तक 05131/05132 गोरखपुर-बहराइच-गोरखपुर स्पेशल
- 30 अप्रैल से 09 मई तक 55031/55032 गोरखपुर-गोंडा-गोरखपुर पैसेंजर
- 30 अप्रैल से 09 मई तक 15105/15106 छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस
- 29 अप्रैल से 08 मई तक 15031/15032 गोरखपुर-लखनऊ जं-गोरखपुर एक्सप्रेस


शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन की गई महत्वपूर्ण ट्रेनें
- 29 अप्रैल से 09 मई तक 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर के स्थान पर नकहा जंगल स्टेशन तक आएगी।
- 30 अप्रैल से 10 मई तक 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर नकहा जंगल स्टेशन से चलाई जाएगी।
- 06 मई को 11081 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर के स्थान पर भटनी में यात्रा समाप्त करेगी।
- 08 मई को चलने वाली 11082 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी से चलेगी।
- 30 अप्रैल, 01, 04, 07 एवं 08 मई को 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर के स्थान पर भटनी में यात्रा समाप्त करेगी।
- 01, 02, 05, 08 एवं 09 मई को 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, गोरखपुर के स्थान पर भटनी से चलाई जाएगी।
- 30 अप्रैल से 09 मई तक 15081, 15082 गोरखपुर-गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर के स्थान पर आनंदनगर स्टेशन से संचालित होगी।
- 30 अप्रैल से 09 मई 15083, 15104 गोरखपुर-बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर के स्थान गोरखपुर कैंट स्टेशन से संचालित होगी।
- 30 अप्रैल, 01, 02, 03, 05, 06, 07 एवं 08 मई को 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर कैंट स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
- 01, 02, 03, 04, 06 एवं 07 मई को 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस, गोरखपुर कैंट स्टेशन से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed