फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   10 more wards will increase with the new delimitation

नए परिसीमन से बढ़ेंगे 10 और वार्ड

Wed, 11 May 2022 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
10 more wards will increase with the new delimitation
वाराणसी। शहरी सीमा में शामिल गांवों का परिसीमन हो रहा है। 12 मई तक नगर निगम की ओर से वार्डों के परिसीमन की सूची शासन को भेजी जाएगी। परिसीमन का काम अंतिम चरण में है। शासन से आए आदेश के अुनुसार 100 से अधिक वार्ड नहीं होने चाहिए। वर्तमान में 90 वार्ड हैं। इस लिहाज से 10 और वार्ड बढ़ेंगे। 90 वार्डों में भी फेरबदल हो सकता है।
विज्ञापन

पंचायत एवं निकाय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि परिसीमन के तहत शहरी हुए गांवों में नगर निगम ने कैंप लगाया। पीला कार्ड बनेगा तो मकानों का नंबर जारी होगा। शहरी हुए गांवों को मोहल्ले का नाम दिया जाएगा। शहर में कुल वार्डों की संख्या 100 हो सकती है। नवंबर में निकाय चुनाव संभावित है। पुराने वार्डों का भूगोल बदलने से कई पार्षदों का राजनीति समीकरण भी बदल जाएगा। नए वार्डों का नामकरण जनसंख्या के आधार पर होगा। सर्वाधिक जनसंख्या वाले मोहल्ले के नाम से ही वार्ड का नाम पड़ेगा। प्रसिद्ध बाजार व पर्यटन क्षेत्र से भी वार्ड का नामकरण संभावित है। इस बारे में नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने कहा कि शासन की ओर से जो निर्देश मिला है। उसी के अनुसार सूची बनाकर भेजी जाएगी।
विज्ञापन

---
इन गांवों को किया गया है शामिल
पूरब दिशा में - संदहा, हिरामनपुर, रूस्तमपुर, तिलमापुर, आशापुर, लेढ़ूपुर, रसूलपुर, रघुनाथपुर, दीनापुर, सलारपुर, खालिसपुर, कोटवां, सरांयमोहाना, डोमरी, सुजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम दिशा में - जलालीपट्टी, पहाड़ी, गनेशपुर, कंचनपुर, भिखारीपुर कला, चुरामनपुर, मड़ौली, ककरमत्ता, भिखारीपुर खुर्द, चांदपुर आंशिक, महेशपुर, शिवदासपुर, तुलसीपुर, मंडुवाडीह, लहरतारा, फुलवरिया, बड़ागांव अव्वल, नाथूपुर।

उत्तर दिशा में - तरना, गनेशपुर, हटिया, छतरीपुर, चुप्पेपुर, होलापुर, परमानंदपुर, लोढ़ान, बांसदेवपुर, अहमदपुर, हरिहरपुर, सरसवां, कानूडीह, दांदूपुर, हरबल्लभपुर, बनवारीपुर, लमही, मढ़वा, रसूलपुर, सोयेपुर, हासिमपुर, रमदत्तपुर, गोइठहां, रजनहिया, हृदयपुर, हसनपुर, सिंहपुर, मुगदरपुर, खजुही, फरीदपुर, बकसड़ा, खरगपुर, मझमिठियां।
दक्षिण दिशा में - भगवानपुर, आंशिक डाफी, छित्तूपुर, सूसुवाही, चितईपुर, अवलेशपुर, करौंदी, सीरगोवर्धन, नासिरपुर, नुआंव, कंदवा, पोंगलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed