फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   10 corona infected in Lakshmi market, number 122 in Ballia

बलिया में 16 कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 128

Tue, 30 Jun 2020 09:55 PM IST
swadhin tiwari स्‍वाधीन तिवारी
Updated Tue, 30 Jun 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
10 corona infected in Lakshmi market, number 122 in Ballia
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले में मंगलवार को 16 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें से 10 नगर के लक्ष्मी मार्केट, जापलिनगंज, नगरा और बैरिया के एक-एक, मनिकापुर में एक परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। अब संक्रमितों की संख्या 128 हो गई। इनमें से 90 मरीज स्वस्थ हो गए। एक्टिव केस 38 हैं। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने पुष्टि करते हुए बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के नगर के लक्ष्मी मार्केट में 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। नगरा में एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है, जो परिवार के साथ 18 जून को दिल्ली से आया था। उसका सैंपल 24 जून को लिया गया था। उधर, विजयीपुर नई बस्ती निवासी सराफा कारीगर के संपर्क में आने से 10 पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के जापलिनगंज में एक, बैरिया में एक तथा मनियर थाने के मनिकापुर में एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जो दिल्ली से 25 जून को गांव आए थे। इसी दिन पूरे परिवार का स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इन्हें एल-1 अस्पताल बसंतपुर में भर्ती कराया गया है। आज मिले मरीज को देखते हुए जिले में हॉट स्पॉट की संख्या बढ़कर 70 हो जाएगी। हॉटस्पॉट को सील करने के निर्देश दिए गए हैं। मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed