फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   1.4 billion year old fossil park on UNESCO World Heritage tentative list

सफलता: यूनेस्को की विश्व धरोहर की संभावित सूची में 1.4 अरब साल पुराना फॉसिल्स पार्क, पर्यटन को मिलेगी रफ्तार

Thu, 19 Jun 2025 09:27 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र/वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र/वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 19 Jun 2025 09:27 AM IST
सार

यूनेस्को की विश्व धरोहर की संभावित सूची में 1.4 अरब साल पुराना फॉसिल्स पार्क शामिल किया गया है। चार जून को भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने यूनेस्को में दावा पेश किया। वहीं संभावित सूची में 62 अन्य स्थल भी शामिल किए गए हैं। 

विज्ञापन
1.4 billion year old fossil park on UNESCO World Heritage tentative list
फॉसिल्स पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया के सबसे पुराने सलखन के फॉसिल्स पार्क को विश्व धरोहरों की सूची में शामिल करने के लिए एक बड़ी सफलता मिली है। 1.4 अरब वर्ष पुराने इस फॉसिल्स पार्क को यूनेस्को ने धरोहरों की संभावित सूची में शामिल कर लिया है। आधिकारिक तौर पर इसकी सूचना यूनेस्को की वेबसाइट और एक्स हैंडल पर जारी कर दी गई है। अब विश्व धरोहर समिति इसका आंकलन करेगी और आगे निर्णय लेगी। 

विज्ञापन


विश्व धरोहर घोषित होने पर सलखन में पर्यटन विकास को गति मिलेगी। पूरी दुनिया में इसकी अलग पहचान बनेगी।यूनेस्को प्रतिनिधिमंडल में शामिल बीएचयू के डॉ. राणा प्रवीन ने बताया कि भारत की ओर से यूनेस्को गए प्रतिनिधिमंडल ने तीन श्रेणियों में देश के 63 स्थलों को विश्व धरोहर घोषित करने का प्रस्ताव पेश किया है। इसमें सबसे ज्यादा 50 सांस्कृतिक श्रेणी, दस प्राकृतिक श्रेणी और तीन मिश्रित श्रेणी के स्थल हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP Weather: सोनभद्र के रास्ते यूपी में पहुंचा मानसून, बनारस में तूफान और गरज-चमक के साथ होगी बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन


सलखन के फॉसिल्स पार्क को प्राकृतिक श्रेणी में रखा गया है। पूरे प्रदेश से इस श्रेणी में सिर्फ सलखन ही एकमात्र स्थल के रूप में शामिल है। वर्तमान में भारत के कुल 43 स्थलों को यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर घोषित किया गया है। इसमें सात प्राकृतिक श्रेणी के हैं। सलखन के अलावा बनारस के ऐतिहासिक घाट और सारनाथ को सांस्कृतिक श्रेणी में नामांकित किया गया है। 

विश्व धरोहरों की संभावित सूची में सलखन फॉसिल्स पार्क के शामिल होने को बड़ी सफलता मानी जा रही है। बता दें कि इसके लिए पिछले डेढ़ वर्ष से प्रयास चल रहा था। पिछले वर्ष लखनऊ से आई पर्यटन विभाग की टीम ने इसका विस्तृत अध्ययन किया था। इसके बाद डोजियर बनाकर केंद्र सरकार को प्रेषित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed