फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ????????? ?????? ???????? ?? ???? ?????0

स्पोर्ट्स हास्टल रायबरेली ने जीता खिताब0

Tue, 24 Nov 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
????????? ?????? ???????? ?? ???? ?????0
करंडा (गाजीपुर) । क्षेत्र के मैनपुर में राज्य स्तरीय दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित थी। सोमवार की रात फाइनल स्पोर्ट्स हास्टल रायबरेली और गोरखपुर के बीच खेला गया। इसमें रायबरेली ने जीत दर्जकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

पहला सेट स्पोर्ट्स हास्टल ने गोरखपुर को 25-23 से हराया तो दूसरा सेट गोरखपुर ने स्पोर्ट्स हास्टल को 25-23 से हराकर मुकाबले को बहुत रोचक बना दिया। तीसरे सेट में कांटे के मुकाबले में गोरखपुर को 26-24 से हराकर रायबरेली स्पोर्ट्स हास्टल ने बाजी मार ली। इसके पहले सेमीफाइनल मैच रेलवे गोरखपुर और.मैनपुर के बीच खेला गया। मैनपुर के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी वायुसैनिक विकास सिंह बुलेट के स्मैश और डाज से रेलवे गोरखपुर की टीम का पसीना छूट गया लेकिन मैच गोरखपुर के ही हाथ आया। निर्णायक मंडल में अशोक सिंह, शिवाजीत सिंह एवं रेफरी रमाशंकर, राणाप्रताप सिंह एवं विनोद शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए आयोजक अंकुर सिंह अनुराग ने सेनेटाइजर, साबुन आदि का प्रबंध किया था। दर्शकों के लिए दूर-दूर कुर्सकियां लगवायी थी। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, मौनी बाबा मठ के महंत स्वामी विशुद्धानंद यति, उद्घोषक मुजीदुर्रहमान, गोलू गोयल, सुशील तिवारी, मैनपुर ग्राम प्रधान अजय सिंह, लालबाबू , हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, मनोज सिंह, दीपू सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed