फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   vacant posts details of teachers would now online

जिले में शिक्षकों के रिक्त पदों का ब्यौरा होगा ऑनलाइन

Tue, 30 Apr 2013 08:31 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Tue, 30 Apr 2013 08:31 AM IST
विज्ञापन
vacant posts details of teachers would now online

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की पदोन्नति और समायोजन में बेसिक शिक्षा अधिकारी अब मनमानी नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन


जिले के अंदर रिक्त पदों का ब्योरा ऑनलाइन करने के साथ इसकी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी। जिले के अंदर शिक्षकों को पदोन्नति देकर उन्हें समायोजित करने के लिए मई में आवेदन लिया जाएगा।

इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद जल्द आदेश जारी करने जा रहा है। इसके साथ ही शिक्षकों की संबद्धता समाप्त करने का भी निर्णय लिया गया है।

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को प्रत्येक वर्ष पदोन्नति देने के बाद दूसरे स्कूलों में तैनाती दी जाती है। पूरी प्रक्रिया को लेकर लगातार शिकायतें मिलती रही हैं।
विज्ञापन


इसके मद्देनजर इस बार बेसिक शिक्षा परिषद ने पदोन्नति और समायोजन संबंधी आदेश को रोक दिया। विभागीय जानकारों का कहना है कि अब इन दोनों प्रक्रियाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए बीएसए को मौखिक निर्देश दिया जा चुका है कि वे रिक्त पदों का ब्योरा तैयार कर लें। इस संबंध में परिषद से आदेश जारी होने के बाद इसे ऑनलाइन करते हुए आवेदन लिए जाएंगे।

आवेदन में शिक्षकों से उनका विकल्प लिया जाएगा। इसके बाद पदोन्नति करते हुए सूची ऑनलाइन जारी करने के साथ इसकी एक कापी दीवारों पर लगाई जाएगी।

शिक्षकों की आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करते हुए समायोजन की कार्रवाई की जाएगी। बीएसए को यह सभी प्रक्रिया जून तक पूरी करनी होगी ताकि जुलाई में स्कूल खुलने के दौरान शिक्षकों की कमी न रहे।


इसके साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने यदि शिक्षकों को उनके मूल काम से हटाकर दूसरे काम लगाया है या फिर मूल तैनाती के स्थान पर दूसरे स्कूल में पढ़वाया जा रहा है तो ऐसे शिक्षकों की संबद्धता खत्म की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed