फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   uppcs mains result

यूपी: पीसीएस-2011 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित

Fri, 05 Jul 2013 12:22 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 05 Jul 2013 12:22 AM IST
विज्ञापन
uppcs mains result

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा 2011 का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया।

विज्ञापन


आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन आठ दिसंबर 2011 से तीन जनवरी 2012 के बीच इलाहाबाद, लखनऊ और गाजियाबाद में किया था।

आयोग के सचिव अनिल कुमार यादव ने बताया कि परीक्षा में कुल 8481 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। लोक सेवा आयोग ने कुल 389 पदों के लिए 1316 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है।

पीसीएस मुख्य परीक्षा के परिणाम की घोषणा के साथ ही लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार यादव की ओर से आयोग के कैलेंडर को समय से लागू करने की शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन


लोक सेवा आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने में लगभग डेढ़ वर्ष लगे हैं। मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद अब प्रतियोगियों में उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग की ओर से घोषित यह परिणाम पीसीएस परीक्षा के पैटर्न में बदलाव से पूर्व का अंतिम परिणाम है। लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक पीएन दुबे ने बताया कि आयोग शीघ्र ही साक्षात्कार की तिथियों की घोषणा करेगा।


परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट www.uppsc.org.in पर भी देखा जा सकता है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने प्राप्तांक, कटऑफ सहित अन्य जानकारी अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही जान सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed