{"_id":"b121052e-b100-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"up-teachers-seeking-transfer-battles","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तबादला मांग रहे शिक्षकों पर लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तबादला मांग रहे शिक्षकों पर लाठीचार्ज
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2013 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तबादले की मांग को लेकर लखनऊ में विधानभवन के सामने धरना दे रहे शिक्षकों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। लाठीचार्ज में आधा दर्जन शिक्षक घायल हो गए।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कार्यरत पुरुष शिक्षक महिला शिक्षकों के समान अंतरजनपदीय स्थानांतरण की मांग को लेकर सोमवार को विधान भवन के सामने धरना देने के लिए एकत्र हुए थे।
विज्ञापन
शिक्षक दिनभर धरने पर बैठे रहे जब उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई, तो वे पांच बजे विधान भवन के सामने मुख्य मार्ग पर धरना देकर बैठ गए।
पुलिस ने उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया तो शिक्षक बेसिक शिक्षा मंत्री या प्रमुख सचिव से वार्ता कराने की मांग पर अड़ गए।
जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी उन्हें वहां से हटाना चाहते थे, क्योंकि शाम को दफ्तरों में छुट्टी होने की वजह से जाम लगना शुरू हो गया था।
इस बीच एक इंस्पेक्टर एक शिक्षक से भिड़ गया। शिक्षक और इंस्पेक्टर में बात बढ़ गई। दोनों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। शिक्षकों के बीच इंस्पेक्टर को घिरा देख पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। देखते ही देखते कुछ देर में विधानभवन का मुख्य मार्ग खाली हो गया। लाठी चार्ज में बलरामपुर जिले के आकाश द्विवेदी व एसोसिएशन के महामंत्री आशुतोष मिश्र समेत करीब छह लोगों को चोटें आई हैं।
पुलिस ने आकाश द्विवेदी को हिरासत में लिया था, लेकिन शिक्षकों के दबाव में उसे छोड़ दिया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा है कि पुलिस ने उनके ऊपर जानबूझ कर लाठीचार्ज किया है, जबकि वे शांतिपूर्वक धरना दे रहे थे। हजरतगंज के इंस्पेक्टर अशोक वर्मा ने बताया है कि धक्का-मुक्की करने वाले शिक्षक आकाश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
चाहते थे वार्ता करना, हो गई पिटायी
प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा है कि वह बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी या प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार से वार्ता की मांग कर रहे थे। इस पर पुलिस नाराज हो गई और उन पर लाठियां चलाईं।