{"_id":"f5144bfc-ab82-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"up-teacher-transferred-will-be-favorite-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मनचाहे जिले में तबादला कर पाएंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मनचाहे जिले में तबादला कर पाएंगे शिक्षक
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2013 12:59 AM IST
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश सरकार के आश्वासन को माना जाए तो बहुत जल्द यूपी में शिक्षक अपने मनचाहे जिले में तबादला करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विशेष सचिव बेसिक शिक्षा हरेंद्र वीर सिंह ने मिलने गए प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया गया कि शिक्षकों को मनचाहे जिलों में स्थानांतरित करने के लिए सरकार जल्द ही नीति लाने जा रही है।
इस नीति के तहत जून में उनका स्थानांतरण किया जाएगा। इसके बाद शिक्षकों का आंदोलन समाप्त कर दिया।
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षक अंतरजनपदीय स्थानांतरण की मांग को लेकर विधान भवन के सामने धरना दे रहे थे।
शिक्षकों ने सोमवार को हाथों में फूल लेकर मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच किया।
जिला प्रशासन द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किए जाने के बाद मामूली झड़प भी हुई। जिला प्रशासन ने एक प्रतिनिधि मंडल को विशेष सचिव बेसिक शिक्षा से मिलवाया।
विज्ञापन
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया कि 37 हजार शिक्षकों को मनचाहे जिलों में स्थानांतरित करने की मांग विशेष सचिव के समक्ष रखी गई।
उन्होंने आश्वासन दिया है कि पुरुष शिक्षकों के स्थानांतरण की जल्द ही नीति लाई जाएगी और आवेदन लेकर उनके भी तबादले किए जाएंगे।