फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up policemen gang raped girl

यूपी: पुलिसवालों की घिनौनी हरकत, किशोरी से गैंगरेप

Thu, 08 May 2014 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह (सहारनपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह (सहारनपुर) Updated Thu, 08 May 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
up policemen gang raped girl

सहारनपुर में गंगोह के सीओ के ड्राइवर और गनर ने मंगलवार रात आम के बाग में किशोरी से गैंगरेप किया। इस दौरान दो अन्य युवक भी वहां मौजूद रहे। मीडिया में मामला आने के बाद बुधवार शाम आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मंगलवार की देर रात किशोरी दोस्त के साथ मेला देखने गई थी। वहां उसके साथ कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। वहां से गुजर रहे सीओ गंगोह के ड्राइवर सुभाष और हमराह विवेक दोनों को पूछताछ के बहाने एक बाग में ले गए। आरोप है कि वहां उन्होंने किशोरी के साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन


किशोरी के रात ही थाने पहुंचने पर पुलिस इस मामले में दबाने में जुट गई। किशोरी का मेडिकल कराने की बजाय पुलिस उस पर बयान बदलने का दबाव बनाने लगी।

रेप के आरोपी दोनों सिपाही बर्खास्त

up policemen gang raped girl

डीआईजी के हस्तक्षेप पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और दोनों पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज की। सीओ के ड्राइवर सुभाष चंद्र (50) और हमराह विवेक (28) को गिरफ्तार कर लिया।

डीआईजी रघुबीर लाल ने बताया कि दोनों सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया है। हमराह ने सरकारी एके-47 से आत्महत्या की कोशिश भी की। उसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।

पुलिस ने एक अन्य आरोपी जीशान को भी गिरफ्तार किया है। किशोरी के दोस्त के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed