फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up police ignored ghaziabad gangrape victim

छात्र नेता समेत तीन ने किया गैंगरेप, पुलिस ने मुंह फेरा

Thu, 01 Aug 2013 12:32 PM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
गाजियाबाद/ब्यूरो Updated Thu, 01 Aug 2013 12:32 PM IST
विज्ञापन
up police ignored ghaziabad gangrape victim

गाजियाबाद जिले में दाखिला दिलाने के नाम पर एक छात्र नेता समेत तीन युवकों ने एक छात्रा से गैंगरेप किया। नौ दिन पहले हुई वारदात में पुलिस के ढुलमुल रवैये से नाराज पीड़िता के परिवार ने बुधवार को महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया।

विज्ञापन


परिवार का आरोप है कि इतने दिन बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट भी अभी तक उन्हें नहीं दी गई है।

आरोपियों पर कार्रवाई न होने से नाराज छात्रा ने चाचा और नाना के साथ महिला आयोग सदस्य राजदेवी चौधरी के घर पहुंचकर आपबीती सुनाई।

छात्र नेता समेत तीन दोस्तों ने रातभर किया गैंगरेप
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशासन को मामले से अवगत करा दिया गया है। दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले पर मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 23 जुलाई को एडमिशन का झांसा देकर कार सवार तीन दोस्तों ने छात्रा को अगवा कर लिया था। मेरठ ले जाकर रातभर उससे बलात्कार किया और अगले दिन हापुड़ में सड़क पर फेंककर फरार हो गए।

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद किसान पीजी कॉलेज सिंभावली के छात्रसंघ अध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ थाना बहादुरगढ़ में एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed