फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up police child tied a rope around the city

वाह रे पुलिस! बच्चे को रस्सी से बांध शहर में घुमाया

Tue, 17 Dec 2013 08:59 PM IST
अमर उजाला, आजमगढ़।
अमर उजाला, आजमगढ़। Updated Tue, 17 Dec 2013 08:59 PM IST
विज्ञापन
up police child tied a rope around the city

उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बार फिर मानवाधिकारों की धज्जियां उड़ा दी है। इस बार उत्तर प्रदेश पुलिस का शिकार 13 साल का एक बच्चा हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस ने मानवाधिकार की धज्जियां उड़ा कर रख दीं। सिधारी थाने की पुलिस ने मोबाइल सेट चोरी के आरोप में पकड़े गए किशोर को रस्सियों से जकड़कर मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घुमाया।
विज्ञापन


उसकी निशानदेही पर चोरी के मोबाइल सेट खरीदने वाले छह लोगों को हिरासत में ले लिया।

विवेक सिंह (काल्पानिक नाम 13 साल) पास के गांव में रहता है।

पुलिस के मुताबिक विवेक सिंह अपनी मां के साथ शहर में किराए का कमरा लेकर रहता है। उसकी मां लोगों के घरों में काम करती है। विवेक होटल पर नौकरी करता है। सिधारी पुलिस की मानें तो सोमवार की रात करीब दो बजे विवेक मूसेपुर क्षेत्र में रिक्शे पर बैठकर घूम रहा था। शक के आधार पर पुलिस हरिकेश को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान विवेक में कबूल किया कि वह अब तक शहर के दो दर्जन से अधिक घरों से मोबाइल सेट और जेब में रखे पर्स चुरा चुका है। घटना को अंजाम देने के बाद वह रुपये निकालकर पर्स फेंक देता था। मोबाइल लोगों को सस्ते दाम पर बेच देता था।


पुलिस के अनुसार पकड़े जाने के बाद विवेक ने शौचालय और थाने की बाउंड्री फांदकर भागने का प्रयास किया। उसके हाथ में हथकड़ी न आने की वजह से शरीर को रस्सियों से कई जगह बांध दिया गया। चोरी के मोबाइल सेट खरीदने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस उसे रस्सियों में जकड़ी हुई हालत में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घुमाती रही।

थानाध्यक्ष सिधारी जेएन यादव ने बताया कि चोरी के आरोप में हरिकेश को हिरासत में लिया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। थानाध्यक्ष ने चोरी के मोबाइल सेट खरीदने वाले किसी व्यक्ति को हिरासत में लेने से इंकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed