फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP: Now will recruitment of lecturers in Diet

यूपी: अब डायट में लेक्चर्रर्स की होंगी भर्तियां

Fri, 03 May 2013 09:32 AM IST
लखनऊ/शैलेंद्र श्रीवास्तव
लखनऊ/शैलेंद्र श्रीवास्तव Updated Fri, 03 May 2013 09:32 AM IST
विज्ञापन
UP: Now will recruitment of lecturers in Diet

प्राइमरी स्कूलों के बाद अब जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (डायट) प्रवक्ता के पदों पर भर्ती की तैयारी है। राज्य सरकार इसके लिए उत्तर प्रदेश शिक्षक शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग) सेवा नियमावली बदलने जा रही है।

विज्ञापन


इसमें प्रवक्ता भर्ती की योग्यता एमए-बीएड के स्थान पर एमए-एमएड और आयु सीमा 21 से 40 वर्ष की जा रही है।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के प्रस्ताव पर शासन में सहमति बन गई है। इसे जल्द कैबिनेट से मंजूरी लेने की तैयारी है।

प्रदेश में डायट की स्थापना वर्ष 1989 में हुई है। डायट में प्राचार्य, उप प्राचार्य, वरिष्ठ प्रवक्ता और प्रवक्ता के पद हैं।

डायट प्रवक्ता के लिए वर्ष 2010 में उत्तर प्रदेश शिक्षक शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग) सेवा नियमावली बनाई गई थी लेकिन कुछ खामियों के चलते यह नियमावली लागू नहीं हो पाई।
विज्ञापन


इसके चलते डायटों में प्रवक्ता के रिक्त पदों पर भर्ती नहीं हो पा रही है। इसलिए एससीईआरटी ने संशोधित नियमावली बनाते हुए शासन को मंजूरी के लिए भेजा है।

इसके मुताबिक प्रवक्ता पद पर सीधी भर्ती उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग करेगा।

अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति, शारीरिक रूप से विकलांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित और भूतपूर्व सैनिक को नियमावली के तहत आरक्षण दिया जाएगा।

आवेदन करने के लिए आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed