फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up minister grievance on riot

मंत्री ने यूपी सरकार पर खड़ा किया सवाल

Sat, 14 Sep 2013 09:44 PM IST
अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Sat, 14 Sep 2013 09:44 PM IST
विज्ञापन
up minister grievance on riot

उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त एवं इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खान ने अपनी ही सरकार पर सवाल खड़ा किया है।

विज्ञापन


उन्होंने डीजीपी को बर्खास्त करने की मांग की है। साथ ही दंगे की सीबीआई जांच और बेघर हुए लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था करने को कहा है।

मुजफ्फरनगर में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश के हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग सलाहकार समिति के सदस्य तौकीर रजा खान ने माना कि घटना के एक सप्ताह पहले से तनाव था, इसलिए डीजीपी और एडीजी को सरकार ने यहां भेजा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मालूम होते हुए भी डीजीपी ने कठोर कदम नहीं उठाए। पंचायत होने दी गई। घटनाक्रम में डीजीपी की भूमिका संदिग्ध है, उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तौकीर ने कहा कि मामले की जांच सीबीआई से हो, गठित न्यायिक समिति पर भरोसा नहीं है। पूरे घटनाक्रम में फिरकापरस्त ताकतों की साजिश को सरकार समझ नहीं पाई।

उन्होंने कहा कि इस दंगे ने असम और गुजरात की याद दिला दी है। गांव उजाड़ दिए गए हैं, बेघर हुए लोगों के लिए नई कालोनियां बनाई जानी जरूरी हैं। दोषी लोगों को सजा मिलनी चाहिए। मारे गए लोगों की सही संख्या सामने नहीं आई है।

तौकीर शिविरों में भी पहुंचे और बरेली, मुरादाबाद, मेरठ से आई राहत सामग्री लोगों में वितरित कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed