{"_id":"a1c8ee3c-eb86-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"up-government-did-not-pay-full-payment-for-laptops","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने नहीं चुकाए लैपटॉप के पूरे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने नहीं चुकाए लैपटॉप के पूरे पैसे
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 13 Jul 2013 12:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में स्टूडेंट्स को लैपटॉप देने की योजना बीच में ही अटक सकती है क्योंकि अखिलेश यादव सरकार ने अभी तक मिले लैपटॉप की कीमत नहीं चुकाई है।
विज्ञापन
इस पर लैपटॉप बनाने वाली कंपनी हैवल्ट पैकर्ड (एचपी) ने और लैपटॉप की डिलीवरी बंद करने की चेतावनी दी है।
टीओआई के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार ने हैवल्ट पैकर्ड से पांच लाख लैपटॉप की डिलीवरी तो ले ली है लेकिन उसकी कीमत नहीं चुकाई है। सरकार पर अभी तक 900 करोड़ रुपए का बिल बकाया है।
विज्ञापन
बजट घोषणा के बाद भी नहीं चुकाई रकम
समाजवादी पार्टी की सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में दसवीं और बारहवीं पास स्टूडेंट्स को मुफ्त लैपटॉप और टैबलेट बांटने का वादा किया था।
इसके लिए जून 2012 में यूपी सरकार ने टैबलेट और लैपटॉप वितरण की योजना के लिए 2,721.24 करोड़ के बजट की घोषणा की थी। इसमें से 400 करोड़ टैबलेट के लिए और बाकी लैपटॉप के लिए रखे गए थे।
विज्ञापन
इस रकम को एचपी को चुकाने के लिए केवल ऑर्डर के जरिए इन्हें जिला न्यायाधीश के खाते में जारी करने की जरूरत है लेकिन यह भी नहीं हो पाया है। टैबलेट के लिए दिए गए 400 करोड़ रुपए में से भी केवल 312 करोड़ ही जारी हो पाए। यह रकम भी टुकड़ों में चुकाई गई।
इस देरी पर वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने इसके कारणों की जानकारी होने से मना किया है। उनका कहना है कि पता नहीं फंड मिलने के बाद भी उसके जारी होने में देरी क्यों हो रही है।
एचपी के अधिकारियों से बात करने पर उन्होंने पांच लाख लैपटॉप की डिलीवरी करने की पुष्टि की है।
पहले स्तर पर ही नहीं दी रकम
वरिष्ठ सरकारी सूत्रों के मुताबिक यूपी सरकार अब तक 5,19,000 लैपटॉप की डिलीवरी ले चुकी है जिसका बिल 998.41 करोड़ रुपए है।
एचपी के साथ हुए अनुबंध के मुताबिक सरकार को लैपटॉप की खरीद के समय ही 90% कीमत चुकानी होती है। शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के बाद बाकी 5% रकम देनी होती है। उसके बाद लैपटॉप का मेनटेनेंस पीरियड खत्म होने पर एक साल बाद बचे हुए 5% रकम चुकानी है। यूपी सरकार ने अभी तक 90% रकम ही नहीं चुकाई है।