फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: girl reached hotel on pretext of going to market to meet her lover, eight couples caught in raid

UP: बाजार जाने के बहाने प्रेमी से मिलने पहुंची होटल, छापेमारी हुई तो मची भगदड़, इस हाल में मिले युवक व महिलाएं

Thu, 18 Jul 2024 03:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर(अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर(अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 03:34 PM IST
सार

पुलिस ने रहरा रोड पर बने होटलों में छापामारी कार्रवाई की। एक होटल से आठ जोड़े पकड़े गए। सभी को पुलिस थाने ले जाया गया। पकड़ी गई एक महिला बच्चे को लेकर प्रेमी से मिलने गई थी। इसके बाद हकीकत खुली। 

विज्ञापन
UP: girl reached hotel on pretext of going to market to meet her lover, eight couples caught in raid
होटल से पकड़े गए युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा के रहरा रोड पर गांव शाहपुर कला में दो होटलों पर प्रशासन के अधिकारियों ने छापा मारा। एक होटल में आठ जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। एसडीएम-सीओ की टीम ने यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि गलत गतिविधियां चल रही थीं।

विज्ञापन


एसडीएम ने होटल को सील करा दिया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। नगर के रहरा रोड पर कस्बे से सटे गांव शाहपुर कला के नजदीक कई होटल संचालित हैं। आरोप है कि इन होटलों में अनैतिक कार्य कराया जाता है।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व गांव शाहपुर कला की ग्राम प्रधान मीनू रानी के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ एसडीएम कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया गया था। ऐसे होटलों पर कार्रवाई की मांग की थी, हवाला दिया था कि होटलों में हो रहे अनैतिक कार्याें से गांव में माहौल खराब हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सुनीता सिंह ने सीओ दीप कुमार पंत और कोतवाली पुलिस टीम के साथ बुधवार की दोपहर को होटल पर छापा मारा। इस दौरान होटल संचालक व रिसेप्शन पर बैठे लोग फरार हो गए। होटल के आठ कमरों से आठ लड़के व आठ लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले।

जिन्हें पकड़कर कोतवाली लाया गया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। एसडीएम ने छापेमारी की कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई है। पकड़े जोड़ों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल होटल को सील कर दिया गया है। संचालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Trending Videos

छह लड़कियां व दो महिलाएं भी शामिल 
होटल में हुई कार्रवाई के दौरान पकड़े गए लोगों में आठ लड़कियाें में दो महिलाएं भी शामिल हैं, इनमें से एक महिला के पास मासूम बच्चा भी गोद में था। बताते हैं जिस महिला के पास बच्चा है। उसकी करीब दो साल पहले ही शादी हुई है। वह क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।

परिवार के लोगों के साथ हसनपुर कस्बे में खरीदारी करने आई थी। इसी बीच परिवार के लोगों से दवाई लेने का बहाना बनाकर महिला होटल में पहुंच गई और वहां पुलिस के हत्थे चढ़ गई। जबकि पकड़े गए सभी लड़के आसपास के गांवों के बताए जा रहे हैं।

शिकायत मिली थी कि शाहपुर कला के पास होटल में गलत कार्य कराया जा रहा है। शिकायत के आधार पर सीओ व पुलिस की टीम के साथ यूनिक होटल एवं रेस्टोरेंट पर छापेमारी की गई। इस दौरान स्टाफ के लोग भाग गए। होटल के आठ कमरों से आठ जोड़े मिले। होटल को सील करा दिया है। संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जा रही है।  — सुनीता सिंह, एसडीएम हसनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed