Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Election 2027: BJP Plans ₹20,000 Cash Aid for Women in Two Installments

यूपी: गेमचेंजर प्लान से भाजपा निकालेगी जीत की राह, चुनावी अधिसूचना जारी होने से पहले महिलाओं को मिलेगी नकद मदद

Sun, 22 Nov 2026 10:04 AM IST
Himanshu Mishr हिमांशु मिश्र
Updated Sun, 22 Nov 2026 10:04 AM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश में विधासभा चुनाव में तीसरी बार जीतने के लिए भाजपा नई योजना पर काम कर रही है। भाजपा गेमचेंजर नकदी योजना से यूपी में जीत की राह निकालेगी। महिलाओं को दो किस्तों में 20 हजार की नकद मदद मिलेगी।
loader
UP Election 2027: BJP Plans ₹20,000 Cash Aid for Women in Two Installments
UP Election 2027 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने कई राज्यों में ऐन मौके पर गेमचेंजर साबित हुई नकदी योजना के जरिये राज्य की आधी आबादी को साधने की तैयारी पूरी कर ली है। 


पार्टी की योजना चुनावी अधिसूचना जारी होने से पूर्व बीपीएल श्रेणी के 3.64 करोड़ परिवार की एक महिला को दो किस्तों में 10-10 हजार रुपये की नकद सहायता करने की है। 


दिसंबर महीने में सहायता उपलब्ध कराने के लिए इस श्रेणी से जुड़ी महिलाओं के जनधन बैंक अकाउंट का युद्ध स्तर पर सत्यापन किया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि महिलाओं को स्वव्यवसाय शुरू करने या स्वयं सहायता समूहों से जुड़ कर भविष्य संवारने के लिए नकदी सहायता उपलब्ध कराने हेतु कई मॉडल पर बातचीत हुई। 

एक महिला को दो किस्तों में 20 हजार की सहायता

फिलहाल इस पर सहमति बनी है कि अधिसूचना जारी होने से पूर्व बीपीएल परिवार के एक महिला को दो किस्तों में 20 हजार की सहायता उपलब्ध कराई जाए। राज्य में बीपीएल श्रेणी में इस समय 3.64 करोड़ परिवार हैं। 



 

इनसे जुड़े जनधनखातों का सत्यापन का काम करीब 80% पूरा हो गया है। लोकसभा चुनाव में कमजोर प्रदर्शन के बाद विधानसभा चुनाव में महिलाओं को नकदी वितरण संबंधी योजना शुरू करने का पार्टीशासित चार राज्यों में भाजपा का दांव सफल रहा है।

 

कौन-कौन से राज्य में भाजपा को मिलेगी कामयाबी?

मसलन लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में बुरी तरह पिटा राजग के लिए चुनाव से ठीक पहले माझी लाडकी बहिण योजना गेमचेंजर साबित हुई। हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना, बिहार में सीएम महिला रोजगार योजना और असम में अरुणोदय योजना के जरिए भाजपा महिला वर्ग में अप्रत्याशित पैठ बनाने में कामयाब रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed