{"_id":"6b05055645639c52be0e08f3","slug":"up-election-2027-aap-chirag-paswan-uddhav-and-shinde-eye-assembly-seats-2026-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चुनावी रण में बाहरी दलों की दस्तक, बड़े गठबंधनों से गठजोड़ की कोशिश; उद्धव-शिंदे तक की नजर इन सीटों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चुनावी रण में बाहरी दलों की दस्तक, बड़े गठबंधनों से गठजोड़ की कोशिश; उद्धव-शिंदे तक की नजर इन सीटों पर
Tue, 24 Nov 2026 09:33 AM IST
Sharukh Khan
अजीत खरे, नई दिल्ली
अजीत खरे, नई दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 24 Nov 2026 09:33 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बाहरी दल भी दस्तक दे रहे हैं। ये दल गठजोड़ के प्रयास में हैं। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना भी यूपी में चुनाव लड़ने की तैयारी में है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने प्रदेश में चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी भी यूपी में अपनी चुनावी जमीन तलाश रही है।
विज्ञापन
UP Election 2027
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
उत्तर प्रदेश का चुनावी रण दूसरे राज्यों के दलों की दिलचस्पी का सबब बन रहा है। बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और दिल्ली की राजनीति में बड़ा मुकाम रखने वाले यह दल यहां चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
दिल्ली और पंजाब में सत्ता हासिल कर चुकी आम आदमी पार्टी भी यूपी में अपनी चुनावी जमीन तलाश रही है। पार्टी की कोशिश सपा से गठबंधन करने की है। पार्टी की चुनौती दिल्ली-पंजाब की राजनीतिक पहचान को यूपी के मतदाताओं के बीच स्वीकार्य बनाना होगा।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान व रामदास आठवले की पार्टियों ने अभी चुनावी जंग के लिए तैयारी शुरू कर दी है। उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के दोनों गुट,आम आदमी पार्टी (आप) की नजर उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली और पंजाब में सत्ता हासिल कर चुकी आम आदमी पार्टी भी यूपी में अपनी चुनावी जमीन तलाश रही है। पार्टी की कोशिश सपा से गठबंधन करने की है। पार्टी की चुनौती दिल्ली-पंजाब की राजनीतिक पहचान को यूपी के मतदाताओं के बीच स्वीकार्य बनाना होगा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान व रामदास आठवले की पार्टियों ने अभी चुनावी जंग के लिए तैयारी शुरू कर दी है। उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के दोनों गुट,आम आदमी पार्टी (आप) की नजर उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटों पर है।
विज्ञापन
Trending Videos
इनमें कुछ दल राजग में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहते हैं तो कुछ सपा-कांग्रेस गठबंधन के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरने की संभावनाएं तलाश रहे हैं।
दलित वोट बैंक पर चिराग और आठवले की नजर
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उनका फोकस खासतौर पर गैर-जाटव दलित मतदाताओं, पासी और पासवान बहुल इलाकों पर है। अभी वह एनडीए से कुछ सीटें चाहते हैं। ऐसा न होने पर उनकी पार्टी ने अकेले भी चुनाव लड़ने का विकल्प भी खुला रखा है।
उनकी पार्टी पहले भी यूपी में कई बार चुनाव लड़ चुकी है और कहीं कहीं कामयाब भी हुई है। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की आरपीआई ने 30 से 35 सीटों पर लड़ने की तैयारी में है। पार्टी की कोशिश पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव बाद राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने की भी है। अभी भाजपा ने इन दलों को कोई आश्वासन नहीं दिया है।
महाराष्ट्र की सियासी लड़ाई अब यूपी तक पहुंचेगी
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना भी यूपी में चुनाव लड़ने की तैयारी में है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। शिंदे गुट महाराष्ट्र में भाजपा के साथ सत्ता में साझेदार है।
ऐसे में यूपी में भी उसकी कोशिश एनडीए के भीतर चुनावी हिस्सेदारी हासिल करने की हो सकती है। महाराष्ट्र में ताकतवार होने के बावजूद इन दोनों दलों के लिए उत्तर प्रदेश में उसे वोटों में बदलना आसान नहीं होगा।
टीएमसी और आप की भी तैयारी
आम आदमी पार्टी भी यूपी में अपनी चुनावी जमीन तलाश रही है। पार्टी की कोशिश सपा से गठबंधन करने की है। पार्टी की चुनौती दिल्ली-पंजाब की राजनीतिक पहचान को यूपी के मतदाताओं के बीच स्वीकार्य बनाना होगा।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस भी उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी में है। सपा उनकी पार्टी को एक दो सीट दे सकती है।
