फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Election 2022: Will Akhilesh Yadav also contest the assembly elections? Read how the chief of the Samajwadi Party responded

UP Election 2022 : क्या अखिलेश यादव भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे? पढ़िए समाजवादी पार्टी के मुखिया ने क्या जवाब दिया

Sun, 02 Jan 2022 07:01 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 02 Jan 2022 07:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। इस बीच सवाल ये भी उठने लगा है कि क्या समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी चुनाव लड़ेंगे? इस सवाल का अखिलेश ने जवाब दिया। 

विज्ञापन
UP Election 2022: Will Akhilesh Yadav also contest the assembly elections? Read how the chief of the Samajwadi Party responded
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव नजदीक आते ही उत्तर प्रदेश की सियासत गर्म होती जा रही है। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया कि वह इस बार चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद विपक्षी दलों के नेताओं पर भी चुनाव लड़ने का दबाव बनने लगा है। खासतौर पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। चुनाव लड़ने को लेकर एक टीवी इंटरव्यू के दौरान सपा मुखिया ने अपनी बात साफ की। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा, 'मैंने कई चुनाव लड़े हैं। आगे भी लडूंगा। अगर हमारे लोग और समाजवादी पार्टी चाहेगी तो इस बार भी हम चुनाव लड़ेंगे।' कहां से चुनाव लड़ेंगे ? इस सवाल पर अखिलेश ने कहा, 'यह पार्टी तय करेगी कि मैं कहां से चुनाव लड़ूंगा?'  
विज्ञापन


मोदी-योगी पर साधा निशाना
अखिलेश यादव ने कहा, 'अगर आज उत्तर प्रदेश के साथ भेदभाव हो रहा है तो उसके लिए दिल्ली सरकार (केंद्र सरकार) जिम्मेदार है। दिल्ली की सरकार ये बताए कि यूपी को उन्होंने क्या दिया?'
विज्ञापन
विज्ञापन




अखिलेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ पर भी हमला बोला। कहा, 'जिस पार्टी के इंजन आपस में टकरा रहे हैं, उसे उनकी पार्टी ही हरा देगी।' आगे सपा मुखिया ने कहा, यूपी के लोकतंत्र में ऐसा खेल पहली बार हो रहा है तब मुख्यमंत्री ने अपना ही मुकदमा वापस कर लिया। डिप्टी सीएम के मुकदमे वापस कर लिए। भाजपा जब चुनाव जीती थी, तब इनके कार्यकर्ताओं को लगा था उनके बीच का कोई मुख्यमंत्री बनेगा लेकिन बाहरी को मुख्यमंत्री बना दिया गया। भाजपा के लोगों को मुख्यमंत्री नहीं बनाया। भाजपा के लोग परेशान हैं। कहते हैं कि हमारा हक मार लिया गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed