फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Election 2022 Phase 6 Voting Ends Know-How is Voting Percentage

यूपी चुनाव: छठे चरण में 55.7 फीसदी वोटिंग, जानें किस जिले में कितना हुआ मतदान, योगी की सीट पर क्या हुआ?

Thu, 03 Mar 2022 09:07 PM IST
जयदेव सिंह इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जयदेव सिंह Updated Thu, 03 Mar 2022 09:07 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश में गुरुवार को छठे चरण का मतदान हुआ। इस चरण में बलरामपुर, अंबेडकर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया और बलिया जिले में शामिल थे। इन दस जिलों की कुल 57 सीटों पर वोट डाले गए। 
loader
UP Election 2022 Phase 6 Voting Ends Know-How is Voting Percentage
छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर गुरुवार को वोट डाले गए। इस चरण में 55.70 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।  जहां वोटिंग हुई उनमें बलरामपुर, अंबेडकर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया और बलिया जिले में शामिल थे। 2017 में इन सीटों पर कुल 56.64 फीसदी वोट पड़े थे। 

मुख्यमंत्री की सीट पर क्या हुआ?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर 55.20  फीसदी वोटिंग हुई। 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 50.98 फीसदी मतदान हुआ था। यानी, पिछली बार के मुकाबले चार फीसदी से भी ज्यादा वोटिंग यहां हुई।   

किस जिले में कितना मतदान?
सबसे ज्यादा वोटिंग अकबरपुर जिले में हुई। यहां के 62.22 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बस्ती, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज जिले में 55 फीसदी से ज्यादा लोगों ने वोट डाला। बलरामपुर जिले में सबसे कम वोटिंग हुई। यहां केवल 49.64 फीसदी वोटिंग हुई।  

किस जिले में कितनी वोटिंग?

जिला

2017 में वोट प्रतिशत

2022 में वोट प्रतिशत

अंबेडकर नगर

64.11%

62.22%

बलरामपुर

51.02%

49.64%

सिद्धार्थनगर

52.30%

50.38%

बस्ती

57.62%

56.81%

संत कबीर नगर

53.08%

54.39%

महाराजगंज

62.37%

59.63%

गोरखपुर

55.50%

56.23%

कुशीनगर

58.35%

57.28%

देवरिया

57.05%

55.10%

बलिया

54.51%

53.93%

 

2017 में कैसा रहा था मतदान

2017 में बलरामपुर जिले की बलरामपुर सीट पर सबसे कम 47.06% वोट पड़े थे। वहीं, अंबेडकर नगर जिले की टांडा सीट पर सबसे ज्यादा वोटिंग हुई थी। यहां 67.43% वोट पड़े थे। दूसरे नंबर पर जिले की अकबरपुर सीट रही थी जहां 66.73% वोट पड़े थे। 

जिलों की बात करें तो अंबेडकर नगर जिले में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई थी। यहां 64.11 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। वहीं, महाराजगंज जिला दूसरे नंबर पर रहा था। यहां 62.37 फीसदी मतदाताओं ने वोटिंग की थी। तीसरे नंबर पर कुशीनगर जिला रहा था। यहां 58.35 फीसदी मतदाताओं ने वोटिंग की थी। छठे चरण में शामिल जिलों में सबसे कम मतदान बलरामपुर जिले में हुआ था। जिले के केवल 51.02 फीसदी मतदाताओं ने वोटिंग की थी।  सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर और बलिया में भी 55 फीसदी से कम मतदान हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed