फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up election 2022 phase 2 polls voting percent increased than the first phase

UP Election Phase 2: दूसरे चरण का मतदान खत्म, जानें किस जिले में कितनी हुई वोटिंग, 2017 के मुकाबले कितना बदला ट्रेंड

Mon, 14 Feb 2022 09:20 PM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: जयदेव सिंह Updated Mon, 14 Feb 2022 09:20 PM IST
सार

दूसरे चरण में करीब 61.90 फीसदी मतदान हुआ। हालांकि, चुनाव आयोग ने अंतिम आंकड़े जारी नहीं किए हैं।  नकुड़ सीट पर सबसे ज्यादा 72.9 फीसदी मतदान हुआ।

विज्ञापन
up election 2022 phase 2 polls voting percent increased than the first phase
दूसरे चरण में नौ जिलों में मतदान हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दूसरे चरण की 55 सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ। दूसरे चरण में करीब 61.90 फीसदी मतदान हुआ। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी अंतिम आंकड़ा जारी नहीं किया है।  सहारनपुर जिले में सबसे ज्यादा 68.56% वोटिंग हुई। 2017 में भी यहां सबसे ज्यादा 72.94% वोटिंग हुई थी।

विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले में सबसे कम मतदान  

सबसे कम मतदान शाहजहांपुर जिले में हुआ है। यहां कुल 57.6% वोटिंग हुई। 2017 में सबसे कम 59.20% वोटिंग बदायूं जिले में हुई थी। सीटों की बात करें तो नकुड़ सीट पर सबसे ज्यादा 72.9 फीसदी मतदान हुआ। 2017 में भी सबसे ज्यादा 77.2 फीसदी वोटिंग नकुड़ सीट पर ही हुई थी। सबसे कम वोटिंग  49.52% वोटिंग हुई है। 2017 में भी यहां सबसे कम 53.2 % वोटिंग हुई थी। 2017 में दूसरे चरण में शामिल दो जिलों सहारनपुर और अमरोहा में 70% से ज्यादा मतदान हुआ था। वहीं, बिजनौर, मुरादाबाद और संभल में 65% से ज्यादा वोटिंग हुई थी। रामपुर, बरेली और शाहजहांपुर में 60% से ज्यादा मतदान हुआ था। बदायूं में सबसे कम 59.20% वोटिंग हुई थी। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में नकुड़ सीट पर हुई थी सबसे ज्यादा वोटिंग

2017 में सबसे ज्यादा सहारनपुर जिले की नकुड़ सीट पर 77.2% मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा के धर्म सिंह सैनी जीते थे। सैनी इस बार सपा के टिकट पर यहां से मैदान में हैं। पिछली बार सबसे कम 53.2% वोटिंग बरेली कैंट विधानसभा सीट पर हुई थी। यहां से भाजपा के राजेश अग्रवाल जीते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed