फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Election 2022 4th Phase Top 10 Poorest and Richest AAP Candidate in Up

UP Chunav 2022: चौथे चरण में आप ने उतारा सबसे अमीर और सबसे गरीब प्रत्याशी, जानें टॉप-10 में कौन?

Wed, 23 Feb 2022 07:13 AM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 23 Feb 2022 07:13 AM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बार 59 सीटों पर कुल 624 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
loader
UP Election 2022 4th Phase Top 10 Poorest and Richest AAP Candidate in Up
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आज जिन नौ जिलों में चौथे चरण का मतदान चल रहा है, उनमें बांदा, फतेहपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, पीलीभीत और उन्नाव शामिल हैं। इन जिलों की 59 सीटों पर कुल 624 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा दिया है। इनमें 231 प्रत्याशियों ने खुद को करोड़पति बताया है। प्रत्याशियों की औसतन संपत्ति 2.46 करोड़ रुपये है। इस बार सबसे अमीर और सबसे गरीब प्रत्याशी आम आदमी पार्टी ने उतारा है। 


किस पार्टी में सबसे ज्यादा करोड़पति प्रत्याशी
पार्टी कितने प्रत्याशी करोड़पति? (प्रतिशत)
भाजपा 50 (88%)
समाजवादी पार्टी 48 (84%)
बसपा   44 (75%)
कांग्रेस 28 (48%)
आम आदमी पार्टी 16 (36%)

टॉप-10 अमीर प्रत्याशियों की सूची

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
1. राजीव बख्शी (आम आदमी पार्टी) : राजधानी लखनऊ की पश्चिम सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे राजीव बख्शी चौथे चरण के 624 प्रत्याशियों में सबसे अमीर हैं। राजीव के पास कुल 56 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

2. अनूप कुमार गुप्ता (समाजवादी पार्टी) : सीतापुर की महोली सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अनूप कुमार गुप्ता अमीर प्रत्याशियों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। अनूप के पास कुल 52 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

3. शोभित पाठक (बसपा) : हरदोई से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे शोभित पाठक अमीर प्रत्याशियों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। शोभित के पास कुल 34 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

4. राकेश सिंह (भाजपा) : रायबरेली की हरचंदरपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राकेश सिंह अमीर प्रत्याशियों की सूची में चौथे नंबर पर हैं। राकेश के पास कुल 33 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

5. विकास गुप्ता (भाजपा) : फतेहपुर की अयाह शाह सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विकास गुप्ता भी अमीर उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं। विकास के पास कुल 32 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

6. नितिन अग्रवाल (भाजपा) : विधानसभा उपाध्यक्ष रहे और इस बार हरदोई से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे नितिन अग्रवाल अमीर प्रत्याशियों की सूची में छठवें नंबर पर हैं। नितिन के पास कुल 31 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

7. अदिति सिंह (भाजपा) : कांग्रेस की बागी विधायक और इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं अदिति सिंह के पास कुल 30 करोड़ रुपये की संपत्ति है। अदिति रायबरेली से चुनाव लड़ रही हैं। अमीर प्रत्याशियों की सूची में अदिति सातवें नंबर पर हैं। 

8. हरविंदर कुमार साहनी उर्फ रोमी साहनी (भाजपा) : लखीमपुर खीरी की पलिया सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हरविंदर कुमार के पास कुल 28.82 करोड़ रुपये की संपत्ति है। हरविंदर अमीर प्रत्याशियों की सूची में आठवें नंबर पर हैं। 

9. वंदना भार्गव (कांग्रेस) : सीतापुर की बिसवान सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी वंदना भार्गव भी टॉप-10 अमीर प्रत्याशियों की सूची में शामिल हैं। वंदन के पास कुल 28.75 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

10. कृष्ण कुमार सिंह : हरदोई की बिलग्राम सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी कृष्ण कुमार टॉप-10 अमीर प्रत्याशियों की सूची में दसवें नंबर पर हैं। कृष्ण कुमार के पास कुल 28.29 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इनमें पांच करोड़ रुपये चल, जबकि 23.03 करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति है। 

ये हैं सबसे गरीब प्रत्याशी
आम आदमी पार्टी के टिकट पर फतेहपुर की खागा सीट से चुनाव लड़ रहे विजय कुमार सबसे गरीब प्रत्याशी हैं। विजय के नाम अपना कुछ भी नहीं है। उन्होंने अपने हलफनामे में बताया कि उनके पास संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं है। न तो उनके पास पैसा है और न ही कोई जमीन या घर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed