फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP DGP inaugurates Kotwali police station in Jhansi

झांसी: डीजीपी ने कोतवाली थाने का किया लोकार्पण, बोले- पुलिसकर्मी बदलें अपना चरित्र

Sat, 10 Nov 2018 11:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Updated Sat, 10 Nov 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
UP DGP inaugurates Kotwali police station in Jhansi
डीजीपी ने किया कोतवाली झांसी का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

आज झांसी कोतवाली को नया भवन मिल गया। कोतवाली भवन का लोकार्पण करने के लिए शनिवार सुबह 9.45 बजे उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह झांसी पहुंचे। यहां उन्होंने कोतवाली थाने के नए भवन को लाकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली में पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह कोतवाली का चेहरा बदल है उस तरह से पुलिस अपना चरित्र व व्यवहार बदलें।

विज्ञापन


थाने पर आने वाले हर फरियादी के साथ घर जैसा व्यवहार किया जाए। यूपी पुलिस की परफॉर्मेंस का आकलन समाज करेगा। विश्वसनीयता कितनी बढ़ी है। इसका आकलन भी जनता करेगी। उन्होंने बताया कि जनता का विश्वास बढ़ा है। उत्तर प्रदेश में अब तक कोई संगठित अपराध नहीं है। यह उत्तर प्रदेश पुलिस की सबसे बड़ी उपलब्धि है। पुलिस को जनता के विश्वास पर खरा उतरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed