फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up dgp ac sharma removed, devraj nagar new dgp

यूपी: डीजीपी शर्मा हटाए गए, नागर यूपी के नए डीजीपी

Sat, 13 Apr 2013 01:34 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sat, 13 Apr 2013 01:34 AM IST
विज्ञापन
up dgp ac sharma removed, devraj nagar new dgp

प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए अखिलेश सरकार ने शुक्रवार शाम को अचानक राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अम्बरीश चंद्र शर्मा को हटा दिया।

विज्ञापन


उनकी जगह पीएसी के डीजी देवराज नागर को तैनात किया गया है। शर्मा को डीजी होमगार्ड्स बनाया गया है। राज्य सरकार ने इनके अलावा होमगार्ड्स के डीजी अतुल को डीजी पीएसी बना दिया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही मेरठ से हटने के बाद प्रतीक्षा में चल रहे अपर पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह को अब एडीजी सुरक्षा बनाया गया है। देवराज नागर ने रात करीब पौने दस बजे अपना पद भार ग्रहण कर लिया। शासन से निर्देश मिलते ही एसी शर्मा ने नागर को चार्ज सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून-व्यवस्था पर लगातार उठ रहे सवाल के बाद गृह विभाग और पुलिस महकमे के आला अफसरों के प्रति मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नाराजगी की चर्चा थी।

मुख्यमंत्री ने गृह विभाग और पुलिस महकमे के साथ अलग-अलग बैठकें कर उन्हें अपने तौर-तरीकों में बदलाव लाने की हिदायत दी थी। उन्होंने खास कर पुलिस महकमे को अपनी छवि सुधारने और तसल्लीबख्श तहकीकात का नजरिया अपनाने पर जोर देने को कहा था।

महकमे ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस दिशा में कुछ कदम भी उठाए थे। माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री तुरत-फुरत कोई बदलाव कर गलत संदेश नहीं देना चाहते थे। उन्होंने अफसरों को अपने कामकाज में सुधार का मौका देने की रणनीति बनाई थी। जानकार बताते हैं कि पंचम तल पर पिछले कुछ दिनों से वैकल्पिक उपायों पर भी मंथन चल रहा था।

काफी विचार विमर्श के बाद नए डीजीपी के रूप में 1976 बैच के आईपीएस देवराज नागर की तैनाती का फैसला किया गया है। मौजूदा समय में नागर डीजी पीएसी के साथ ही डीजी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड में तैनात थे।

1977 बैच के आईपीएस एसी शर्मा को पहले डीजी-पीएसी बनाने की चर्चा थी, प्रमुख सचिव (गृह) आरएम श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि भी कर दी थी। लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि उन्हें डीजी होमगार्ड बनाया गया है। इस फेरबदल में डीजी-होमगार्ड के पद पर काम कर रहे अतुल को डीजी-पीएसी बनाया है।


बार-बार उठते रहे सवाल
एसी शर्मा करीब एक साल डीजीपी के पद पर रहे। इस दौरान, कानून व्यवस्था और पुलिस की भूमिका पर कई बार सवाल उठते रहे। दो दर्जन से ज्यादा सांप्रदायिक दंगे, कुंडा में सीओ का कत्ल, नोएडा में मजदूरों के बवाल व आगजनी से सरकार की खासी किरकिरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed