{"_id":"6388aeee8106c56eac566d61","slug":"up-byelection-eci-sought-response-from-mainpuri-etawah-ssp-on-sp-general-secretary-ramgopal-complained","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Byelection: निर्वाचन आयोग ने मैनपुरी-इटावा एसएसपी से मांगा जवाब, सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने की थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Byelection: निर्वाचन आयोग ने मैनपुरी-इटावा एसएसपी से मांगा जवाब, सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने की थी शिकायत
Thu, 01 Dec 2022 07:11 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला डेस्क, नोएडा
अमर उजाला डेस्क, नोएडा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 01 Dec 2022 07:11 PM IST
सार
पिछले दिनों समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने दिल्ली में निर्वाचन आयोग के कार्यालय में जाकर मैनपुरी और इटावा के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ उपचुनाव के संबंध में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
भारतीय निर्वाचन आयोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने गुरुवार शाम को मैनपुरी और इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) से विभिन्न पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर और नियुक्तियों में अनियमितता बरतने को लेकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने मैनपुरी के एसएसपी से छह उप निरीक्षकों (एसआई) को हटाने का निर्देश दिया है। इनके नाम सुरेश चंद्र, कादिर शाह, सुधीर कुमार, सुनील कुमार, सत्यभान और राज कुमार गोस्वामी हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने दिल्ली में निर्वाचन आयोग के कार्यालय में जाकर मैनपुरी और इटावा के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ उपचुनाव के संबंध में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने एसएसपी मैनपुरी से जवाब मांगा गया है कि उपचुनाव के संबंध में निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन नहीं करने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों ना की जाए।