फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 prayagraj Live Debates And Discussions Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022: प्रयागराज में राजनीतिक पार्टियों के बीच घमासान, इन मुद्दों पर जमकर हुई बहस और नारेबाजी

Thu, 16 Dec 2021 06:14 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 16 Dec 2021 06:14 PM IST
सार

चाय पर चर्चा, युवाओं और महिलाओं से बातचीत के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच पहुंचा। संगम नगरी में विकास, अपराध और रोजगार सहित इन मुद्दों पर जमकर बहस हुई। इसके साथ ही नारेबाजी भी खूब हुई। 
 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 prayagraj Live Debates And Discussions Coverage News Updates In Hindi
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, नेताओं से चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में विकास, महंगाई, रोजगार, अपराध और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर राजनीतिक पार्टियों के बीच जमकर बहसबाजी हुई। एक तरफ विपक्षी पार्टियों ने योगी सरकार पर निशाना साधा तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने भी तगड़ा पलटवार किया। चाय पर चर्चा और युवाओं व महिलाओं से बातचीत के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच पहुंचा। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बसपा और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। सभी ने अपने उन एजेंडों के बारे में भी बताया, जिसे लेकर वह जनता के बीच वोट मांगने जाएंगे। पढ़िए किस नेता ने क्या कहा?

विज्ञापन


भाजपा ने गिनाए मुद्दे
कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा के जिला अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा प्रयागराज की जनता भाजपा सरकार के कामकाज से अल्हादित है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्म, न्याय और संस्कृति की नगरी को संवारने का काम किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रयागराज की गरिमा को देश के अंदर और पीएम मोदी ने पूरे विश्व के अंदर विकास के रूप में, संस्कति के रूप में और धर्म के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने आगे कहा कि साल 2017 से पहले यह शहर गुंडों और माफियाओं के मकड़जाल में फंसा हुआ था। हमारी सरकार ने प्रदेश में शांति स्थापित करने का काम किया है। योगी सरकार ने अपराधियों पर लगाम लगाया। हमारी सरकार में सड़कों का चौड़ीकरण हुआ, फ्लाईओवर का निर्माण हुआ, यूं कहें तो हर क्षेत्रों में विकास हुआ। 
विज्ञापन


सपा ने साधा निशाना
सपा के जिला अध्यक्ष योगेश यादव ने जवाब देते हुए कहा कि भाजपा ने जो विकास किया, उसे कोरोना काल में सबने देखा। सबने गंगा किनारे लाशों से पटा हुआ ये शहर देखा, सबने ऑक्सीजन की कमी से मरते हुए लोगों को देखा। ये सड़क चौड़ीकरण की बात करते हैं तो ये भूल गए कि ये इसका मास्टर प्लान तभी बन चुका था जब 2012-17 तक हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। उसी समय इसका इंप्लीमेंट हो गया था। वहीं, सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा वाले अपराध की बात करते हैं। इनके जो उपमुख्यमंत्री हैं केशव प्रसाद मौर्य, उनके ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसे सरकार ने हटाने का काम किया है। इनके सीएम योगी आदित्यनाथ के ऊपर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और ये अपराधमुक्त की बात कर रहे हैं। वहीं, सपा के एक और नेता ने कहा कि प्रदेश में हमारा मुद्दा केवल विकास है। हमने स्टेट यूनिवर्सिटी दिया, हमने अस्पताल बनवाया। वहीं, भाजपा ने इन पांच वर्षों में नफरत फैलाने के अलावा एक काम नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Assembly Election 2022 prayagraj Live Debates And Discussions Coverage News Updates In Hindi
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, नेताओं से चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

भाजपा ने दिया जवाब
भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि केशव प्रसाद के ऊपर सब राजनीतिक मुकदमे हैं, कोई क्रिमिनल केस नहीं है। मगर सपा में अतीक अहमद से लेकर मुख्तार अंसारी तक सब दुर्दांत अपराधी हैं। वहीं, भाजपा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर 15 वर्षों का जो कुशासन का राज था, जिन्होंने भ्रष्टाचार की गंगा को बहाने का काम किया, जिन्होंने शरीफ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने का काम किया, आम शहरियों की जमीनों पर कब्जा करने का काम किया, उन्हीं लोगों की आवाज को बुलंद करने का काम केशव जी ने और योगी जी ने किया। इस कारण इनके ऊपर द्वेषपूर्ण कार्रवाई की गई। 

कांग्रेस का भाजपा पर हमला
कांग्रेस नेता सुरेश यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के मुद्दे से लेकर बेरोजगारी सहित सभी अहम मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी नेता प्रियंका गांधी ने 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने की घोषणा की है। हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे, बिजली हाफ करेंगे। सुरेश यादव ने आगे कहा कि हमारी सरकार कोरोना काल में गरीब मजलूम परिवारों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी, जिन लोगों की जान कोरोना काल में भाजपा के दवा के अभाव में चली गई। भाजपा ने केवल शहर का नाम बदलने का काम किया है। यह इंदिरा जी और नेहरू जी का शहर है। 

आप और बसपा के नेताओं ने कही ये बात
बसपा नेता रामवृज गौतम ने कहा कि हमारी पार्टी भारत का संविधान पर यकीन करती है। अगर हर जगह भारत का संविधान सही से लागू हो जाए तो पूरे मुद्दे हल हो जाएंगे। इसलिए हम कोई वादे नहीं करते और न ही कोई घोषणा पत्र वोटर के सामने रखते हैं। यहां की जनता कांग्रेस, सपा, भाजपा को देख चुकी है। इस बार बसपा को दो तिहाई महुमत मिलेगी। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कादिर जी ने कहा कि आम आदमी पार्टी आंदोलन से बनकर आई है और आंदोलन की पार्टी है और हमने नौ वर्षों में जो दिल्ली में शिक्षा मॉडल, बिजली मॉडल दिया है उसी के तहत यहां काम करेंगे। आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जो भी वादा करेगी, उसे एक एक कर पूरा करेगी।

UP Assembly Election 2022 prayagraj Live Debates And Discussions Coverage News Updates In Hindi
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, नेताओं से चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

भाजपा का सपा पर पलटवार
भाजपा के जिला अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि सनातन काल से ही प्रयाग की अपनी एक गरिमा रही है और जिस तरीके से मुगलों और तुर्कों ने यहां की संस्कृति पर हमला किया था। आज जब इस देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार बनी तो उन मुगलों और तुर्कों के द्वारा जो आक्रमण किए गए थे उनका जवाब दिया जा रहा है और जो हमारी सनातन संस्कृति है, उसके अनुरुप पूरा वातावरण पूरे देश में व्याप्त हो रहा है।

समर्थकों ने क्या क्या कहा?

  • भाजपा समर्थक ने कहा कि सपा की सरकार में गुंडे सड़कों पर रहते थे। बहन बेटियां सड़कों पर छेड़ी जाती थीं। इन्हें शर्म से डूब मरना चाहिए।
  • कांग्रेस और सपा के समर्थकों ने कहा कि अजय मिश्रा टेनी पर भाजपा के लोग क्यों चुप हैं?
  • सपा के समर्थक ने कहा कि इस सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था खराब है।
  • सपा समर्थित एक युवक ने कहा कि डबल इंजन की सराकर नौजवानों को रोजगार क्यों नहीं देती? अगर हम रोजगार मांगने जाते हैं तो हमें लाठियां मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed