{"_id":"61924c0491497079b7220de2","slug":"up-assembly-election-2022-budaun-live-debate-and-discussion-coverage-news-updates-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 : लाइव चुनावी चर्चा में अधिवक्ता के बयान पर छिड़ गया सियासी संग्राम, पढ़िए बदायूं के नेताओं ने क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 : लाइव चुनावी चर्चा में अधिवक्ता के बयान पर छिड़ गया सियासी संग्राम, पढ़िए बदायूं के नेताओं ने क्या कहा?
Mon, 15 Nov 2021 05:31 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Mon, 15 Nov 2021 05:31 PM IST
सार
बदायूं में चाय पर चर्चा, युवाओं और महिलाओं से संवाद के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच पहुंचा। भाजपा, सपा, बसपा, आप, कांग्रेस और जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने शिरकत की।
विज्ञापन
बदायूं, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा कर रहे प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में सड़क, साफ-सफाई और महंगाई का मुद्दा काफी अहम है। 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच पहुंचा तो नेताओं ने खुलकर अपने-अपने मुद्दे रखे। सत्ताधारी भाजपा ने जहां, विकास कार्यों की गिनती कराई तो विपक्ष ने खराब सड़कों, स्वच्छता और महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
लाइव शो में समाजवादी पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने महंगाई का मुद्दा उठाया। कहा कि सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल सबकुछ महंगा हो गया है। आम लोग बेहाल हैं। इसका जवाब देने के लिए भाजपा समर्थक एक अधिवक्ता मैदान में उतर आए। उन्होंने जैसे ही कोरोनाकाल के दौरान सरकार के कामकाज की गिनती कराई आस-पास बैठे विपक्ष के कार्यकर्ताओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। अधिवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में ही कम समय में पीपीई किट, टेस्टिंग किट, कोरोना वैक्सीन बनी है। सत्ता के इस संग्राम में नेता एक-दूसरे की कमियों को लेकर ही आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे।

विपक्ष के नेताओं ने क्या ?
बदायूं, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : सत्ता का संग्राम कार्यक्रम में पहुंचे कई राजनीतिक दलों के नेता।
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष राजीव राज गुप्ता ने कहा कि पहले के मुकाबले हालात काफी बिगड़ गए हैं। पहले होली, दीवाली पर पूरे जिले में बड़े स्तर पर साफ-सफाई होती थी। इस बार लोगों ने गंदगी के बीच दीवाली मनाई। बदायूं से ही नगर विकास राज्यमंत्री हैं, लेकिन जिले का कोई विकास नहीं हुआ। सड़कें खराब हैं, युवा बेरोजगार हैं।
बसपा के जिलाध्यक्ष हेमेंद्र ने कहा कि बहनजी के शासन, प्रशासन को अब जनता याद कर रही है। चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरेंगे। हेमेंद्र ने बसपा शासन में हुए कामकाज का ब्योरा दिया। बताया कि जिले के चारों ओर बसपा सरकार में ही नौ पुल बनवाए गए थे। हमेंद्र ने मौजूदा सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि महंगाई बढ़ गई है। हर कोई बेहाल है। गरीब और किसान परेशान हैं।
कांग्रेस के उपाध्यक्ष धर्म सिंह और वीरेश सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने गड्डा मुक्त प्रदेश का वादा किया था, लेकिन उसपे खरे नहीं उतरे। योगी जी ने शपथ लेते ही कहा था कि छह माह के अंदर सड़कों को गड्डा मुक्त करा देंगे, लेकिन आज तक नहीं हुआ। सुरक्षा व्यवस्था बेहद खराब है। लगातार चोरी हो रही हैं। शिक्षा व्यवस्था बेहद खराब है। युवा बेरोजगार हैं। महंगाई काफी बढ़ गई है।
आम आदमी पार्टी के नेता भूदेव सिंह ने कहा कि इस बार यूपी चुनाव में आप के नेता दिल्ली मॉडल लेकर घर-घर जाएंगे। अगर हमारी सरकार बनती है तो हम हर घर के लिए 300 यूनिट बिजली, पानी मुफ्त देंगे। शिक्षा का स्तर बेहतर करेंगे।

भाजपा ने क्या कहा ?
बदायूं, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : चुनाव पर चर्चा करते हुए भाजपा के नेता।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि 2017 से पहले बदायूं और प्रदेश की हालत बेहद खराब थी। सड़कें, बिजली, पानी, कानून व्यवस्था सबकुछ की स्थिति खराब थी। आज हालात बिल्कुल उलट है। सारे चौराहों और सड़कों को चौड़ा किया गया है। चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। कूड़ा प्रबंधन को लेकर भी काम चल रहा है। गांव-गांव तक सड़कें बनी है। आज हर कोई सुरक्षित है। महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी है। युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।
बिहार में भाजपा की सहयोगी पार्टी जनता दल के जिलाध्यक्ष आराम सिंह यादव ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कहा कि जनता दल इस बार यूपी में बिहार मॉडल के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। यहां सुशासन का मुद्दा रखा जाएगा। आराम सिंह ने कहा कि चुनाव के लिए भाजपा के साथ गठबंधन की बात चल रही है।

और क्या मुद्दे उठे?
- भाजपा नेता कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। इसका आम लोगों को काफी लाभ मिल रहा है।
- भाजपा के समर्थक ने कहा कि बदायूं में फैक्ट्री लगी है। कृषि विज्ञान केंद्र बनवाया गया है।
- सपा समर्थक ने कहा कि भाजपा सरकार में युवा बेरोजगार हैं। कोई फैक्ट्री नहीं लगी है।
- भाजपा समर्थक ने कहा कि कोरोनाकाल में केवल भाजपा के ही कार्यकर्ताओं ने आम लोगों की मदद की। बाकी सभी दलों के नेता घरों में दुबके रहे।
- सपा की मुस्लिम महिला कार्यकर्ता ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में कुछ बदलाव नहीं हुआ है। कोई नया विद्यालय नहीं बना। केवल शौचालय बनवाया है। सड़कें खराब हैं। महंगाई काफी बढ़ गई है। सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है।