Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Speeding Fortuner runs over seven-month-old infant, killing her; enraged locals block the road

लखनऊ: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने सात माह की मासूम को रौंदा, मौत; आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम की

Fri, 27 Nov 2026 02:44 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 27 Nov 2026 02:44 PM IST
सार

लखनऊ के चिनहट स्थित काशीराम कॉलोनी में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने सात माह की मासूम आराध्या को कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर मौत हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हुई। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Lucknow: Speeding Fortuner runs over seven-month-old infant, killing her; enraged locals block the road
आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिनहट थाना क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने सात माह की मासूम आराध्या को रौंद दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 8:35 बजे की है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बच्ची के पिता प्रमोद ने बताया कि सुबह आराध्या वॉकर के सहारे घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई फॉर्च्यूनर उसे रौंदते हुए आगे निकल गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

 

Trending Videos

कार्रवाई की मांग पर सड़क पर उतरे लोग

परिजनों का आरोप है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन और कॉलोनी के लोग लौलई स्थित पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस की ओर से आरोपी को पकड़ने और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद भी लोगों का आक्रोश शांत नहीं हुआ।

इसके बाद काशीराम कॉलोनी के सैकड़ों लोगों ने एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट नंबर एक पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और सड़क जाम कर दी। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि धरना रोकने के लिए पुलिस बल बुलाया गया है। फिलहाल मौके पर धरना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed