{"_id":"debaa7f4-ad10-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"up-41-thousand-instructors-will-be-recruited-on-contract","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में संविदा पर भर्ती होंगे 41 हजार अनुदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में संविदा पर भर्ती होंगे 41 हजार अनुदेशक
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2013 07:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में संविदा के आधार पर 41 हजार अनुदेशकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से मेरिट प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय ने संविदा के आधार पर अनुदेशकों की भर्ती की मेरिट तैयार की है। मेरिट लिस्ट बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सौंप दी है। जिलेवार अब मेरिट शुक्रवार को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
मेरिट में आने वालों के प्रमाण पत्रों का मिलान 30 अप्रैल को किया जाएगा। गौरतलब है कि बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में संविदा के आधार पर 41 हजार अनुदेशकों को रखा जाना है।
विज्ञापन
इनकी मेरिट वैसे तो 8 अप्रैल को ही जारी की जानी थी, लेकिन अब इसे शुक्रवार को जारी किया जाएगा। शैक्षिक संगोष्ठी में आए बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय ने मेरिट की सीडी सौंपी है।