फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   yuth

उन्नाः भरत को मिलेगा विवेकानंद यूथ बिग्रेड

Mon, 24 Oct 2022 06:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
yuth
भरत कुमार। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। विवेकानंद यूथ अवार्ड (व्यक्तिगत श्रेणी) के लिए बिछिया के नेवरना युवक मंगल दल के अध्यक्ष भरत कुमार का नाम प्रस्तावित किया गया है। जिलाधिकारी की संस्तुति पर युवा कल्याण विभाग ने शासन को नाम भेजा है।
विज्ञापन

नेवरना युवक मंगल दल के अध्यक्ष भरत कुमार जागरूकता कार्यक्रमों, दौड़, योग, पौधरोपण, रक्तदान सहित अन्य सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। वह ब्लाक स्तरीय 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान पा चुके हैं। कुश्ती व दौड़ प्रतियोगिताएं भी कराईं। रक्तदान करने के साथ ही लोगों को प्रेरित भी करते हैं। जागरुकता कार्यक्रमों के आयोजन से ही उनके दल के सभी सदस्य नशा छोड़ चुके हैं। भरत कुमार ने तिरंगा यात्रा, झंडारोहण, जल संचयन, योग दिवस, दहेज मुक्त समाज की गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया है। वह सर्वधर्म सभा का भी आयोजन कर चुके हैं।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी अनिल तिवारी ने बताया कि अवार्ड के लिए भरत का नाम प्रस्तावित कर शासन को भेजा है। विवेकानंद यूथ अवार्ड (व्यक्तिगत श्रेणी) में 15 से 35 वर्ष के युवाओं को राष्ट्रीय एवं सामाजिक क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर दिया जाता है। चयनित युवाओं को पुरस्कार में एक पदक, प्रमाणपत्र, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा और पचास हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed