फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Youths beat up the Inspector behind the police station, tried to strangulate him

Unnao News: थाने के पीछे युवकों ने दरोगा को पीटा, गला दबाने की कोशिश

Thu, 16 Jan 2025 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Youths beat up the Inspector behind the police station, tried to strangulate him
औरास। पुलिस थाने के पीछे दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर पहुंचे दरोगा को युवकों ने पीट दिया। दरोगा ने दो युवकों पर गला दबाने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। नौ अज्ञात लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

औरास कस्बे में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के पीछे स्टेडियम में आठ जनवरी को क्रिकेट टूर्नामेंट खेला गया था। आठ टीमों ने प्रतिभाग किया था। हार व जीत को लेकर दो टीमों में विवाद हुआ था। पुलिस थाने के पीछे रास्ते में मंगलवार शाम सात बजे दोनों टीमों के खिलाड़ियों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर थाने में मौजूद दरोगा राममोहन सिंह हमराही अनुपम सिंह के साथ पहुंचे और झगड़ा कर रहे युवकों को शांत कराने का प्रयास किया। इस पर युवकों ने दरोगा की पिटाई कर दी। दरोगा का आरोप है कि सत्येंद्र प्रताप सिंह और रोहित सिंह ने उनका गला दबाने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ रहे सिपाही ने किसी तरह उन्हें बचाया। दरोगा से मारपीट की सूचना पर थाने से फोर्स पहुंचा और सत्येंद्र व रोहित को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य युवक भाग निकले। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार मिश्र ने बताया दरोगा राममोहन सिंह की तहरीर पर दो नामजद और आठ-नौ अज्ञात पर मारपीट, जानलेवा हमला और सरकारी काम में बाधा की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed