फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Youth will show skills in dancing, singing and playing

एक दिवसीय युवा उत्सव 15 जुलाई को

Tue, 12 Jul 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth will show skills in dancing, singing and playing
उन्नाव। युवा कल्याण विभाग 15 जुलाई को इंदिरा नगर नंदन वन में युवा उत्सव का आयोजन करेगा। इसमें नृत्य, गायन व वादन प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें जीतने वालों को मंडल, जोनल व राज्यस्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में मौका मिलेगा।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी अनिल तिवारी ने बताया कि युवा उत्सव में लोकनृत्य, लोक गीत, एकांकी, क्लासिकल वोकल, कर्नाटक वोकल, सितार वादन, बांसुरी वादन, भरतनाट्यम, कथक, कुचिपुड़ी नृत्य प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा तबला, वीणा व मृदंग वादन, हारमोनियम लाइट, गिटार वादन के अलावा अन्य परंपरागत विधाएं भी शामिल की गई हैं। नंदन वन पार्क में होने वाले आयोजन में 15 से 29 साल तक के युवक-युवतियां भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

इच्छुक प्रतिभागी 14 जुलाई तक विकासभवन स्थित युवा कल्याण विभाग कार्यालय में पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा ई-मेल आईडी dywounnao9@gmail.com के माध्यम से भी पंजीकरण कर सकते हैं। कार्यक्रम प्रभारी अरुणेश कुमार के मोबाइल नंबर 7388055431 व सभी ब्लॉकों के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed