फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Youth's death by a collision of a van

वैन की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 20 Jun 2019 12:36 AM IST
संतोष भदौरिया अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Published by: संतोष भदौरिया Updated Thu, 20 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Youth's death by a collision of a van
पति की मौत पर सड़क पर अचेत हुई निशा को संभालते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
साढू की बेटी की शादी में शामिल होने आए बाइक सवार युवक की वैन की टक्कर से मौत हो गई। जबकि बाइक में पीछे बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के वक्त बाइक सवार युवक जेनरेटर के लिए डीजल लेकर लौट रहे थे। इस दौरान वैन सवार लोग वाहन सहित भाग निकले। नाराज परिजनों ने उन्नाव हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया। आरोपी को पकड़ने का आश्वासन देकर पुलिस ने जाम खुलवाया। लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन



बुधवार को मोहल्ला सरायखुर्रम निवासी रामप्यारे की बेटी बिट्टी की बांगरमऊ के गड़ाई गांव से बरात आनी है। शादी में शामिल होने के लिए रामप्यारे का साढ़ू कानपुर देहात के बैजूखेड़ा गांव निवासी अमित कुमार (32) पुत्र जगदीश भी पत्नी निशा व बच्चों के साथ आया था। बुधवार शाम पांच बजे वह रिश्ते के साले शेरबहादुर पुत्र धनीराम निवासी रघुबरखेड़ा थाना फ तेहपुर चौरासी के साथ कस्बा के एक पेट्रोल पंप से जेनरेटर के लिए डीजल लेने आया था। डीजल लेकर लौटते समय लोक निर्माण प्रेक्षागृह के निकट सामने से आ रही वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अमित व शेरबहादुर उछलकर सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन



तेज रफ्तार वैन अमित के ऊपर से निकल गई। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि शेरबहादुर घायल हो गया। हादसे की सूचना जैसे ही घर पहुंची तो शादी की तैयारियों में लगे लोगों में कोहराम मच गया। घर के सदस्य भागकर मौके पर पहुंचे। जहां वैन चालक के भागने की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने उन्नाव हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी वैन चालक को पकड़कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। जिसके बाद परिजनों ने शव हटाया। इंस्पेक्टर उरेश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वैन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ वर्ष पूर्व हुई थी शादी
मृतक अमित की निशा से आठ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। बहन की बेटी की शादी की तैयारी में जुटी निशा को जैसे ही हादसे की जानकारी हुई तो वह बिलख पड़ी। परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंची निशा पति के शव से चिपककर अचेत हो गई। परिजनों ने किसी तरह उसे संभाला। निशा ने बताया कि पति एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उसके दो बेटे हैं। जिनमें शिवा (7) व साहिल (5) हैं।


शादी वाले घर में गूंज रही चीत्कार
दुल्हन के मौसा की मौत से शादी वाले घर में गीतों की जगह करुण क्रंदन गूंजने लगा। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुराहाल है। वधू और वर पक्ष के लोग ऐसे में विवाह को संपन्न कराने को लेकर ऊहापोह की स्थिति में हैं। दुल्हन के परिवार वालों ने बताया कि अभी वर पक्ष के लोगों से बात हो रही है। दोनों परिवारों के बुजुर्ग जो फैसला लेंगे वहीं किया जाएगा। बताया कि शादी हुई भी तो केवल रस्में निभाकर बेटी को विदा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed