{"_id":"679e61716219f76b5b03ffe6","slug":"youth-riding-bike-dies-due-to-collision-with-bus-friend-serious-unnao-news-c-221-1-sknp1054-126401-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन
चकलवंशी। चकलवंशी-बिठूर मार्ग पर बाइक को टक्कर मारने के बाद चालक ने बस लेकर भागने की कोशिश की। इससे बाइक बस में फंस गई और करीब एक किलोमीटर घिसटती चली गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथी की हालत गंभीर है। रास्ते में बरात देख चालक बस छोड़कर भाग गया।
माखी थाना के बरम्भौला गांव निवासी सुमित रावत (20) पुत्र लालू के पड़ोसी बड्डके यादव की बेटी की शादी थी। वह शादी में मदद कर रहा था। शनिवार रात करीब नौ बजे कुछ समान खरीदने के लिए बड़क्के के भतीजे अंशु यादव के साथ बाइक से चकलवंशी जा रहा था। चकलवंशी-बिठूर मार्ग पर बाबा कुटी के पास बिठूर की ओर जा रही प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ने बस सहित भागने का प्रयास किया तो बाइक उसी में फंस गई।
सुमित बाइक के साथ ही कुछ दूर तक घिसटता चला गया, जबकि अंशु दूर जा गिरा था। हादसे में सुमित की मौत हो गई। वहीं, अंशु को गंभीर हालत में एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। उधर, बरम्भौला गांव के सामने अगवानी के लिए बरात सड़क पर होने से चालक को रास्ता नहीं मिला और वह बस छोड़कर भाग गया। घटना से आक्रोशित भीड़ ने हंगामा शुरू किया। माखी थाना एसओ संदीप मिश्रा ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर चालक का पता लगाया जा रहा है।