फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Youth killed in Ganga, death

गंगा में डूबा युवक, मौत

Wed, 19 Jun 2019 12:44 AM IST
संतोष भदौरिया अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Published by: संतोष भदौरिया Updated Wed, 19 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in Ganga, death
सचिन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नानामऊ घाट पर सोमवार शाम दोस्तों के साथ गंगा में नहाते समय ठेकेदार सचिन शर्मा डूब गया। मंगलवार सुबह उसका शव नानामऊ घाट से 500 मीटर दूर मिला। एटा जनपद के जेबरा निवासी सचिन शर्मा (25) पुत्र अशोक लखनऊ में रहकर ठेकेदारी करता था। रविवार को वह दोस्तों के साथ लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित अपनी ससुराल गया था।
विज्ञापन


देर शाम कानपुर आते समय वह कार बांगरमऊ के नानामऊ घाट पर वह गंगा नहाने को रुक गया। सचिन अपने दोस्त सत्येंद्र और दिलीप के साथ गंगा में नहाने लगा। इस दौरान उसका पैर फिसला और वह गहराई में चला गया। दोस्त सत्येंद्र व दिलीप ने उसे डूबते देखकर बचाने की काफी कोशिश की। उन्होंने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से ढूंढ़वाया। सोमवार शाम को अंधेरा होने तक गोताखोर ने काफी मशक्कत की। मंगलवार सुबह गोताखोर दोबारा गंगा में उतरे और शव ढूंढ निकाला। सचिन के पिता अशोक कुमार एटा में बेसिक शिक्षा विभाग में जूनियर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात हैं व ससुर लखनऊ में सब इंस्पेक्टर हैं।
विज्ञापन


सवा साल पहले हुई थी शादी
 मृतक सचिन की शादी लखनऊ से सवा साल पहले सब इंस्पेक्टर शिव शरन शर्मा की पुत्री मंजू शर्मा से हुई थी। पिता अशोक शर्मा ने बताया कि अभी सचिन की कोई संतान नहीं है। बताया कि वह बेहद मृदुभाषी था। देर रात दोस्तों की सूचना पर परिजन उन्नाव पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराकर देर रात जैथरा पहुंचे। शव कस्बा में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सचिन शर्मा की मौत के बाद मां बीना शर्मा, भाई शशांक शर्मा, बहन निधि शर्मा के अलावा पत्नी मंजू का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed