{"_id":"5a4d21ac4f1c1bf61b8b68d7","slug":"youth-killed-by-beating-bhai-nephew","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई-भतीजों की पिटाई से युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई-भतीजों की पिटाई से युवक की मौत
unnao
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
murder, crime, death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ काटने के विवाद में बड़े भाई और दो भतीजों ने युवक को डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। गंभीर हालत में दूसरा भाई लखनऊ ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचा।
सीटी स्कैन के बाद लंबा इलाज चलने की बात सामने आई। रुपयों की समस्या को देखते हुए घायल को असोहा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। परिजन रुपयों के इंतजाम में लग गए।
बुधवार तड़के युवक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने जेठ और दो भतीजों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
असोहा थानाक्षेत्र के सरवन गांव निवासी हरीराम (32) पुत्र स्वर्गीय चानू पासवान का बड़ा भाई श्यामसुंदर मंगलवार को पैत्रक भूमि पर लगा यूकेलिप्टस का पेड़ कटवा रहा था। साथ में श्याम सुंदर का बेटा आशीष और भतीजा अंशू पुत्र गंगाराम भी था। हरीराम ने पेड़ काटने का विरोध किया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। इसी दौरान श्यामसुंदर ने बेटे और भतीजे के साथ मिलकर हरीराम पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लहूलुहान हरीराम को मरणासन्न हालत में हमलावर खेत में छोड़कर भाग निकले। खेतों में मौजूद लोगों की सूचना पर बड़ा भाई रमेश पत्नी नन्हीं व अन्य परिजन खेत पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना देने के साथ ही हरीराम को सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन यहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। ट्रामा सेंटर में हरीराम का सीटी स्कैन कराया गया। सिर में गंभीर चोटें होने से इलाज लंबा चलने और अधिक खर्च लगते देख रमेश व अन्य परिजनों ने मंगलवार शाम को असोहा स्वास्थ्य में भर्ती कराया।
परिजन रुपयों के इंतजाम में लग गए। बुधवार तड़के हरीराम की मौत हो गई। सूचना पर असोहा एसओ महेशचंद्र पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी नन्हीं की तहरीर पर पुलिस ने श्यामसुंदर व उसके बेटे आशीष और भतीजे अंशू पुत्र गंगाराम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एसओ महेशचंद्र ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।