फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Youth injured in road accident dies during treatment

Unnao News: मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Sun, 03 Aug 2025 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 03 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies during treatment
सफीपुर (उन्नाव) । आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की दसवें दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव घर ले आए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के गांव रोलिया मोहद्दीपुर निवासी मो. साहिल (25) अपनी पत्नी निशा बानों और छह महीने के बेटे साद के साथ 22 जुलाई को बाइक से हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भरहा दवा लेने जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ऊंचद्वार गांव के पास सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। जिसमे साहिल गंभीर घायल हो गए थे। पत्नी और बच्चे को अधिक चोट नहीं आई थी। परिजनों उसे हसनगंज सीएचसी और फिर लखनऊ ट्रामा सेंटर लेकर चले गए थे। वहां भी हालत में सुधार न होने पर लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। बड़े भाई रशीद ने बताया कि साहिल तेलंगाना राज्य में गमले के कारखाने में काम करता था। वह 21 जुलाई को घर आया था और पांच अगस्त को उसे वापस जाना था। बेटे की मौत से मां रसूलन और अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed