{"_id":"65b1714f8a5e5a70490afd09","slug":"youth-injured-in-bike-collision-dies-during-treatment-unnao-news-c-221-1-sknp1054-9008-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बाइकों की टक्कर में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बाइकों की टक्कर में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर चौरासी। बाइकों की सीधी टक्कर में घायल हुए पांच लोगों में एक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक घायल सीएचसी में और तीन का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
सफीपुर कोतवाली के गांव देवरिया निवासी गुड्डू (40), पड़ोसी रामजीवन (55) और परमेश्वरदीन (50) के साथ मंगलवार को गांव के बबलू की बीमार पत्नी रिंकी को देखने कालीमिट्टी स्थित निजी अस्पताल गए थे। वहां से लौटते समय कालीमिट्टी-दबौली मार्ग पर कस्बा फतेहपुर चौरासी में बांगरमऊ निवासी मुकेश (25) की बाइक से टक्कर हो गई थी।
बाइकों की भिड़ंत में इन चारों के साथ पैदल घर जा रहे फतेहपुर चौरासी मोहल्ले के सुभाषनगर पूर्वी निवासी छात्र अनमोल (16) भी घायल हुआ था। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। मुकेश को छोड़ सभी चारों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया था। जिला अस्पताल में गुड्डू की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।