{"_id":"6ae1040d58357726a503ab58","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-signs-of-injury-found-unnao-news-c-221-1-uno1001-160321-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, चोटों के निशान मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, चोटों के निशान मिले
विज्ञापन
= शरीर में एक तरफ रगड़ से पांच और छठी सिर में, अधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
बांगरमऊ। भगवंतपुर गोटपाली में युवक की हुई संदिग्ध मौत में भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, उसमें छह चोटें मिलीं। पांच चोटें शरीर में एक तरफ और छठी चोट सिर में है। अंदर ही अधिक रक्तस्राव और ब्रेन हेमरेज होने से मौत की पुष्टि हुई है। सभी चोटें गिरने की बताई जा रही हैं। अल्कोहल की संभावना पर सैंपल रखा गया है।
कोतवाली क्षेत्र के भगवंतपुर गोटपाली गांव निवासी रियाजुद्दीन ने पुलिस को बताया कि उसका भाई सिराजुद्दीन (42) भट्ठों से ईंट खरीदकर बेचने का काम करता था। एक सप्ताह से उसे बुखार आ रहा था। सोमवार सुबह 7:30 बजे वह एक गेस्ट हाउस के पास पड़ा मिला था। घर लाने पर शाम करीब पांच बजे उसकी मौत हो गई। उसके शरीर पर चोट के निशान थे, वह नशा भी करता था। चोट देख रियाजुद्दीन ने मंगलवार सुबह पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। सिराजुद्दीन की मौत से उसकी पत्नी बेबी और दो बच्चे बेहाल हैं। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि रियाजुद्दीन की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध घायल
सफीपुर। मियागंज-संडीला मार्ग पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार आसीवन थानाक्षेत्र के गांव अनवरखेड़ा निवासी जयपाल (60) घायल हो गए। वह बेटी के घर हसनगंज कोतवाली के रसूलपुर बकिया गांव जा रहे थे। घायल का मियागंज सीएचसी में इलाज चल रहा है। (संवाद)