फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Youth dies in suspicious circumstances, remains safe

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, विसरा सुरक्षित

Fri, 13 Mar 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in suspicious circumstances, remains safe
बीघापुर(उन्नाव)। थानाक्षेत्र के रैथाना गांव मजरे शिवरतनखेड़ा में बुधवार रात युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रात में ही परिजन इलाज के लिए अस्पताल लाए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के रैथाना गांव के मजरा शिवरतनखेड़ा के रहने वाले राधेश्याम के 32 वर्षीय बेटे सुनील लोधी की हालत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीघापुर लेकर आए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की शादी 6 वर्ष पूर्व हुई थी पर कोई संतान नहीं थी। पत्नी सुनीता ने बीमारी के कारण मौत होने की तहरीर थाने पर दी। प्रभारी निरीक्षक जावेद अख्तर का कहना है कि पत्नी की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, पोस्टमार्टम के दौरान मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed